स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाली फेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट के साथ आमतौर पर दावा किया जाता है कि इससे स्किन निखर जाएगी और कई समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा. लेकिन लोगों को मन मुताबिक नतीजा देखने को नहीं मिलता है. साथ ही इन क्रीम में केमिकल भी मौजूद होते हैं जिसके कारण साइड इफेक्ट्स होने का भी खतरा बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर फेस क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं होगा, इसलिए साइड इफेक्ट का खतरा भी कम हो जाता है.
फेस क्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
- देसी घी
कैसे बनाएं फेस क्रीम?
इस फेस क्रीम को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच देसी घी लें और उसमें जरूरत अनुसार एलोवेरा जेल और गुलाब जल डाल दें. अब एक चम्मच की मदद से तीनों चीजों को अच्छे से फेंट दें. आपको इन तीनों चीजों को तब तक मिलाना है जब तक एक क्रीमी और स्मूथ टेक्सचर तैयार नहीं हो जाता है. फेंटने के बाद जब ये क्रीम सी बन जाए तो इसे एक कांच के ड्राय कंटेनर में स्टोर कर लें.

कैसे है फायदेमंद?
अगर आपकी स्किन काफी ड्राय है और फटने लगती है तो आप ये नेचुरल होम मेड फेस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये क्रीम मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है और स्किन को हाइड्रेट रखती है.
नेचुरल ग्लो
स्किन में नमी कम होने का कारण चेहरा काफी बेजान सा नजर आने लगता है जिससे ग्लो खत्म हो जाता है. ऐसे में ये होममेड नेचुरल क्रीम लगाने से स्किन मॉइस्चराइज रहती है और धीरे-धीरे निखार आने लगता है. साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है.
कब करें इस्तेमाल?
इस क्रीम का अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इसे रात में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप फेस को पहले माइल्ड क्लींजर से साफ करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्रीम को लगाएं. वहीं, सुबह भी आप इसी प्रक्रिया के साथ इस क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही क्रीम के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर दिखना है सबसे अलग, तो मेकअप में ऐसे सजाएं तिरंगे के रंग, हर किसी की ठहर जाएगी नजर
यह भी पढ़ें: बच्चे को Junk Food खाने से कैसे रोकें? Parenting Expert ने बताया कैसे छूटेगी पिज्जा-बर्गर खाने की आदत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं