Hair Mask: मॉनसून का मौसम ह्यूमिडिटी से भरा हुआ होता है. इस मौसम में अक्सर ही बाल रूखे-सूखे नजर आने लगते हैं. ऐसे में घर की ही कुछ चीजें बालों की दिक्कतों को दूर करने के लिए लगा सकते हैं. अंडा (Egg) भी खानपान की ऐसी ही एक चीज है जिसे बालों पर लगाने पर कमाल का असर दिखता है. अंडे में प्रोटीन, विटामिन, खनिज और बायोटीन होता है जो बालों को जड़ों से मजबूती देने में असरदार है. इससे हेयर फॉल कंट्रोल, हेयर ग्रोथ और बालों के कमजोर होकर टूटने की दिक्कत दूर होती है. जानिए रूखे-सूखे फ्रिजी बालों पर कैसे बनाकर लगाएं अंडे का हेयर मास्क.
वजन घटाने के लिए खाए जा सकते हैं कुछ हेल्दी बीज, इन्हें डाइट में शामिल करना भी है आसान
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुलायम बालों के लिए अंडे के हेयर मास्क | Egg Hair Mask For Smooth Hair
अंडा और ऑलिव ऑयलफ्रिजी बालों पर इस हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता है. एक कटोरी में 2 अंडे का पीला भाग लें और उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें. इस मिश्रण में थोड़ा पानी भी डाला जा सकता है. इसे उंगलियों या ब्रश से बालों की जड़ों में और जो बच जाए उसे सिरों तक लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद बालों को धोकर साफ कर लें. हफ्ते दस दिन में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है.
अंडा और दूध4 चम्मच दूध में 4 अंडे की सफेदी (Egg Whites) और 2 चम्मच नारियल का तेल डाल लें. इसे मिक्स करें और हेयर मास्क को बालों की स्कैल्प पर लगाकर एक घंटा रखने के बाद धो लें.
अंडा और एलोवेरासबसे पहले 2 अंडे लेकर थोड़ा फेंट लें और उसमें 3 चम्मच एलोवेरा जैल और एक चम्मच हल्का गर्म ऑलिव ऑयल (Olive Oil) डालें. इस हेयर मास्क को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद शैंपू करें.
अंडा और दहीदही के साथ बनाया गया यह हेयर मास्क बालों को सोफ्टनेस देता है. हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस डालें और एक अंडा मिलाएं. इस मास्क को बालों पर एक घंटा लगाए रखने के बाद शैंपू से सिर धो लें. बाल मुलायम हो जाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं