विज्ञापन

आज से 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, राहु-चंद्रमा की युति से मेष, कन्या और धनु को फायदा

Moon-Rahu Conjunction 2026: आचार्य मदन मोहन ने बताया कि कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति मेष, कन्या और धनु राशि वालों के लिए लाभ के अवसर ला सकती है. नौकरी, कारोबार, धन वापसी और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की संभावना है.

आज से 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, राहु-चंद्रमा की युति से मेष, कन्या और धनु को फायदा
Moon-Rahu Conjunction 2026
ndtv

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और राहु की युति को महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है जबकि राहु को अचानक होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है. इस समय कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति बन रही है. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और राहु इस राशि में पहले से मौजूद हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा 21 अक्टूबर को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस युति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए सकारात्मक हो सकता है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए राहु और चंद्रमा की युति अचानक अच्छी खबर लेकर आ सकती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस दौरान नौकरी में बदलााव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है. कारोबार में भी बदलाव की संभावना है जो आगे चलकर फायदेमंद साबितत हो सकता है. मानसिक तनाव कम होने से राहत महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा, यात्राा से लाभ मिलने और लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी के योग बन सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. कारोबाार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाने और उन पर कााम करने का मौका मिल सकता है. नौकरी से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में मददद मिल सकती है. निवेश के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, लेकिन कोई भी आर्थिक फैसला लेने से पहले अपनी जरूरतों और जोखिमों को अच्छी तरह समझना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- DIY Homemade Rose Water: घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं? जानें 100% शुद्ध गुलाब जल बनाने का तरीका, इसे लगाने से बढ़ जाएगा चेहरे का निखार

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए राहु और चंद्रमा की युति कामकाज और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे सकती है. अगर आपका पैसा कहीं अटकाा हुआ है, तो उसकी वापसी की संभावना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणामम मिल सकते हैं और उच्च अधिकारियों के साथ संबंध सुधर सकते हैं. काम का दबाव कम होने से राहत मिल सकती है. कारोबार करने वालों को व्यापार में सुधार के अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ संबंध बेहतर होने और घरेलू परेशानियां दूर होने की भी उम्मीद है. इस दौरान धैर्य बनााए रखना और सोच-समझकर फैसले लेना फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें- आज या कल पापांकुशा एकादशी कब है? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moon And Jupiter, Rahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com