हाल ही में हमारी मुलाकात हुई सुनील से. उनकी उम्र 38 साल है और वे घर पर रहें या बाहर उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता था. घर पर अगर पत्नी कुछ कहे तो वे उस पर चीखने लगते. बाहर अपने अंडर काम करने वाले लोगों पर चिढ़ जाते. लेकिन इस व्यवहार की वजह से धीरे-धीरे लोग उनसे दूर होते दिखने लगे. सुनील ने बताया कि वे अपने गुस्से को कम करना चाहते थे, लेकिन इस के पीछे बहुत मेहनत लगी. सुनील ने हमें कहा- आपने भी कुछ लोगों को बात-बात पर दूसरों पर चिल्लाते देखा होगा. ऐसे लोग जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और जो उस पर कंट्रोल ही नहीं कर पाते. मैं भी कुछ ऐसा ही था.
30 दिन गुस्सा न करने से क्या बदलाव हुए? (What Changes Resulted From not Getting Angry For 30 Days?)
सुनील ने बताया कि पहले 5-7 दिन बहुत कठिन थे. मेरे लिए अपने इमोशन्स कंट्रोल करना मुश्किल होता था. लेकिन योग और ब्रिदिंग एक्सरसाइजेस से मुझे काफी मदद मिली. धीरे-धीरे मेरा चीजों पर रिएक्ट करने का तरीका बदलने लगा. मैं अब पहले से कम एग्रेसिव हो रहा था.
परिवार के साथ रिश्तों में सुधार
सुनील ने बताया कि मैंने धीरे-धीरे नोटिस किया कि गुस्सा न करने से घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहने लगा. मेरी पत्नी बैठ कर मुझसे बातें करती और वो सारी चीजें भी शेयर करती जो वो पहले कभी नहीं कर पाती थी. मैं उसे अब बेहतर समझ पा रहा हूं. मेरा 7 साल का बेटा भी अब मेरे साथ खेलता, मुझे स्कूल की, दोस्तों की बातें बताता. पहले वह मेरे गुस्से की वजह से मुझसे थोड़ा दूर ही रहता था.
दफ्तर में बेहतर माहौल
घर की तरह बाहर भी लोग मेरे साथ ज्यादा फ्रेंडली हो पाए. गुस्सा न करने की वजह से लोग अपनी बातों को आसानी से शेयर करने लगे. टीम वर्क बेहतर हुआ और माहौल भी बेहतर होने लगा. अब काम के अलावा भी हम साथ बैठते, जिससे टीम के बीच बॉन्डिंग मजबूत हुई.
सेहत पर असर
गुस्सा कम करने से मेरा तनाव भी कम होने लगा. सिरदर्द, दिल की धड़कन का तेज होना और शरीर का तापमान बढ़ना और अचानक कम होने जैसे लक्षण अब नहीं दिखते. मैं अधिक एनर्जेटिक भी महसूस करता हूं, क्योंकि गुस्सा न करने से मेरी एनर्जी सेव हो रही है. एग्जाइटी भी कम हुई है, साथ ही मेरी डिसिजन मेकिंग कैपेसिटी बेहतर हुई है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं