Weight Gain Foods: जितना लोग बढ़ते वजन से चिंता में रहते हैं उतने ही ऐसे लोग भी हैं जो वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं. जरूरत से ज्यादा पतले (Thin) होने पर व्यक्ति की कोशिश यही रहती है कि वह थोड़ा सुडौल हो जाए और तंदरुस्त दिखने लगे. यहां नाश्ते (Breakfast) में खाने के लिए कुछ ऐसे ही ऑप्शंस दिए गए हैं जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. इन फूड्स को खाने पर वजन बढ़ता है और शरीर फिट दिखता है. जानिए कौनसे हैं ये फूड्स जिन्हें पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए खा सकते हैं.
आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाना कर दें शुरू, Hair Growth पर रामबाण साबित होता है यह नुस्खा
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वजन बढ़ाने वाला नाश्ता
दही और सूखे मेवेदही में सूखे मेवे (Dry Fruits) डालकर सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है. इससे पेट तो भरता ही है, साथ ही वजन बढ़ने में भी असर दिखता है. इस नाश्ते को बनाने के लिए आप दही लेकर उसमें बादाम, काजू, अखरोट और मूंगफली आदि डाल सकते हैं. इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है. आप चाहे तो कुछ हेल्दी सीड्स को भी दही में डालकर खा सकते हैं.
मां को बेटे से कभी नहीं कहनी चाहिए ये 4 बातें, लाडले के मन पर लगती है गहरी चोट
साबुदाने के कटलेट्ससाबुदाना में हाई कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इस चलते वजन बढ़ाने के लिए साबुदाने के कटलेट्स खाए जा सकते हैं. साबुदाना के कटलेट्स खाने पर शरीर को पौटेशियम, विटामिन सी और हेल्दी कार्ब्स मिलते हैं. यह ग्लूटन फ्री भी होता है.
चीज़ ऑमलेटअंडे और चीज़ दोनों ही शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन (Protein) देते हैं. प्रोटीन खाने पर मसल्स बिल्ड होने में मदद मिलती है, इसके साथ ही वजन बढ़ाने में इस प्रोटीन का असर दिख सकता है. अंडे की ऑमलेट बनाएं और उसमें एक चीज़ स्लाइस डालकर खाएं.
केले का शेकहेल्दी फूड्स की गिनती में केलों का जिक्र जरूर आता है. इनमें कार्बोहाइड्रेट्स, फैट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भी होते हैं. एक से डेढ़ केले में दूध डालकर शेक बनाएं और सुबह पिएं. इस बनाना शेक (Banana Shake) में सूखे मेवे भी डाले जा सकते हैं.
पनीर का परांठाहेल्दी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स वाला यह नाश्ता वजन बढ़ाने में मदद करता है. आपको पनीर भरकर परांठा बनाना है. इस हेल्दी परांठे से पेट भी भर जाता है और स्वाद में भी यह अच्छा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं