Skin Care: हमारी रसोई किसी खजाने के पिटारे से कम नहीं है. ऐसी अनेक चीजें हैं जिनके इस्तेमाल से त्वचा पर निखार देखने को मिलता है. इन्हीं चीजों में शामिल है आलू. चेहरे पर आलू का रस (Potato Juice) लगाने पर दाग-धब्बे और झाइयां कम होने में तो असर नजर ही आता है, साथ ही आलू का रस टैनिंग से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह जिंक और विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है और चेहरे को चमक प्रदान करने में असरदार भी है. जानिए आलू के रस को चेहरे पर किस-किस तरह लगाएं जिससे चेहरे पर बेदाग निखार (Glow) नजर आने लगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
निखरी त्वचा के लिए आलू का रस | Potato Juice For Glowing Skin
त्वचा को निखारने के लिए आलू का रस लगाया जाता है. इससे चेहरे पर चमक और निखार दोनों नजर आने लगते हैं. आलू के एंटी-ऑक्सीडेंट्स टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों को कम करते हैं. विटामिन सी के गुण स्किन पर कोलाजन बनाते हैं और स्किन को आलू से एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं. आलू के रस को खुरदरी स्किन को मुलायम बनाने के लिए भी लगाया जा सकता है और यह झाइयों (Pigmentation) को हल्का करने में असर दिखाता है. आलू के रस को लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे सादा ही लगा लिया जाए. इसके लिए आप आलू को घिसकर निचोड़ें और इस रस में रूई डुबोकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरा निखर जाएगा.
आंवले में इस चीज को मिलाकर बालों पर लगाना कर दें शुरू, Hair Growth पर रामबाण साबित होता है यह नुस्खा
आलू का रस और खीरे का रसचेहरे से दाग-धब्बे हल्के करने के लिए आलू के रस में खीरे का रस मिलाकर लगाया जा सकता है. दोनों चीजों का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर चेहरे पर लगा लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है. इस रस से आंखों के नीचे पड़े काले घेरे भी कम होने लगते हैं.
आलू का रस और शहदड्राई और मुरझाई स्किन पर चमक लाने के लिए आलू के रस को इस तरह लगाएं. एक कटोरी में 3 चम्मच आलू का रस लें और उसमें 2 चम्मच शहद (Honey) मिला लें. इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर छुड़ा लें. आपको स्किन पर नमी महसूस होगी.
आलू का रस और दूधस्किन पर कहीं-कहीं मैल जमा हुआ नजर आता है तो यह नुस्खा आपके लिए ही है. 2 चम्मच दूध में एक आलू का रस मिला लें. इसमें कुछ बूंदे ग्लिसरिन की भी डाली जा सकती हैं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और फिर 10-15 मिनट बाद फेस वॉश करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं