White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने के साथ ही बालों का सफेद होना प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे आज या कल बाल सफेद हो ही जाते हैं. बढ़ती उम्र में सफेद हुए बालों को काला करने के लिए अक्सर ही बाजार से केमिकल वाले डाई लाए जाते हैं. इन केमिकल्स के कारण बालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बाल डैमेज भी होने लगते हैं. वहीं, केमिकल वाले डाई कुछ ही दिनों के लिए असर दिखाते हैं और 15 से 20 दिनों में ही बालों की सफेदी फिर लौट आती है. ऐसे में घर पर ही नेचुरल हेयर डाई (Natural Hair Dye) बनाकर लगाई जा सकती है. इस हेयर डाई को बनाना बेहद आसान है और बालों को काला रंगने में इसका असर भी बेहतरीन नजर आता है.
शादी के बाद भी रिश्ते में घुली रहेगी मिठास, बस पति-पत्नी को ध्यान में रखनी चाहिए ये 5 बातें
सफेद बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई | Natural Hair Dye For White Hair
काले बाल पाने के लिए मेहंदी और इंडिगो को साथ मिलाकर सिर पर लगाया जा सकता है. इस हेयर डाई को बनाने के लिए आपको मेहंदी, दही, नमक, पानी और इंडिगो पाउडर (Indigo Powder) की जरूरत होगी. किसी बर्तन में दही और मेहंदी लें और फिर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को रातभर ढककर रखें. अगली सुबह इसमें मेहंदी (Mehendi) की बराबर मात्रा में इंडिगो पाउडर डालें और थोड़ा सा नमक मिला लें. इस तैयार मिश्रण को बालों पर 2 घंटा लगाए रखने के बाद धोकर साफ कर लें. बालों पर गहरा काला रंग नजर आने लगेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जंक फूड नहीं बल्कि डाइट में शामिल करें ये 6 स्नैक्स, पेट की जमी चर्बी पिघलना हो जाएगी शुरू
इस हेयर डाई को लगाने के बाद अगले 24 घंटों तक ना तो सिर पर शैंपू लगाएं और ना ही कंडीशनर से बाल धोएं. गहरा और पक्का काला रंग चढ़ जाएगा.
ये तरीके भी आएंगे कामसफेद बालों पर काली चाय का पानी नियमित तौर पर लगाया जाए तो सफेद बाल काले होने लगते हैं. इसके लिए एक कप पानी में 3 चम्मच तक काली चायपत्ती डालें और पका लें. इस पानी को अब ठंडा होने के लिए किनारे रख दें. इसे सिर धोने के लिए इस्तेमाल करें. आप इसे बालों पर आधे घंटे स्प्रे करके भी रख सकते हैं.
बालों पर हफ्ते में 2 से 3 बार करी पत्ते और नारियल के तेल को लगाया जाए तो बाल प्राकृतिक तौर पर काले होने लगते हैं. मुट्ठीभर करी पत्ते (Curry Leaves) लेकर आधा कप नारियल के तेल में डालें और पका लें. इस तेल को सिर पर रातभर लगाए रखने के बाद धोया जा सकता है. बालों को जड़ों से काले होने में मदद मिलेगी.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं