Holi 2022: जूही परमार टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अपने टीवी शो 'कुमकुम' के जरिए जूही ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई हुई है. शो के बाद जूही कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. एक्टिंग के साथ-साथ फैंस जूही परमार (Juhi Parmar) की खूबसूरती के भी कायल हैं. इन दिनों जूही परमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ कई ऐसे टिप्स शेयर करती रहती हैं जो बहुत काम के हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जूही को कई बार वेट लॉस टिप्स तो कई बार स्किन केयर रूटीन शेयर करते हुए भी देखा जा सकता है. हाल ही में जूही परमार ने होली (Holi) को लेकर बहुत ही यमी, टेस्टी और आसान ठंडाई (Thandai) की रेसिपी शेयर की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
होली ट्रेडिशनल ठंडाई के बिना अधूरी है. ये समर ड्रिंक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है और इसमें एक नहीं कई हेल्थ बेनिफिट छिपे हुए हैं. तो अगर आप इस होली घर पर मजेदार ठंडाई बनाना चाहते हैं तो इसमें टेलीविजन एक्ट्रेस जूही परमार आपकी मदद कर सकती हैं. जूही ने एक ऐसी ही होममेड ठंडाई की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की है जिसे बनाना जितना आसान है ये उतनी ही हेल्दी और टेस्टी है.
सामग्री
- 1/4 कप बादाम
- 1/4 कप काजू
- 1/4 कप पिस्ता
- 10-12 काली मिर्च
- 1.5 बड़े चम्मच सौंफ
- 2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज
- 2 बड़े चम्मच खसखस
- 1/2 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- केसर
विधि
एक बर्तन में 2 टेबलस्पून ठंडाई पाउडर डालें, 1-2 टेबल-स्पून गुलकंद डालें. गुलकंद उस हिसाब से डालें जितना आप मीठा चाहते हैं. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको शक्कर की जरूरत नहीं होगी. अब इसमें 1 गिलास ठंडा दूध मिलाएं. अच्छी तरह मिलाएं और ठंडी-ठंडी और यमी ठंडाई का लुत्फ उठाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं