Weight Loss: वजन घटाने की डाइट में आमतौर पर यही कोशिश की जाती है कि खानपान में उन चीजों को शामिल किया जाए जो फैट बर्न करने में मददगार शामिल हों. हेल्दी डाइट से शरीर पतला तो होता ही है साथ ही सेहत भी बेहतर होने लगती है. यहां भी ऐसे ही कुछ बीजों (Healthy Seeds) का जिक्र किया जा रहा है जो सेहत को दुरुस्त रखने और वजन घटाने में कारगर साबित होते हैं. इन बीजों से शरीर को प्रोटीन, विटामिन और खनिज अच्छी मात्रा में मिलते हैं.
चिपचिपा दिखता है चेहरा और खो गई है चमक, तो इन 5 फेस पैक्स को बनाकर लगा सकते हैं आप
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन घटाने के लिए बीज | Seeds To Lose Weight
चिया सीड्सवजन घटाने की डाइट में बेझिझक चिया सीड्स को शामिल किया जा सकता है. चिया सीड्स (Chia Seeds) फाइबर से भरपूर होते हैं और इनमें मैग्नीशियम, पौटेशियम, आयरन और लो फैट होता है. इन बीजों के सेवन से भूख कम लगती है और वजन घटने में मदद मिलती है.
सफेद बाल नहीं लगते अच्छे तो इन बीजों को पीसकर लगाना कर दीजिए शुरू, White Hair होंगे काले
कद्दू के बीजजिंक से भरपूर होने के चलते कद्दू के बीज फैट बर्न (Fat Burn) करने में सहायक होते हैं. इन बीजों में प्रोटीन, फैटी एसिड्स, कॉपर और जिंक भी होता है. इन्हें खाने पर वजन तो कम होता ही है साथ ही कॉलेस्ट्रोल मैनेज होने में भी असर नजर आता है.

वजन घटाने के लिए फाइबर के सेवन पर जोर दिया जाता है. अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं. इन बीजों में और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनके सेवन से सेहत दुरुस्त रहती है. स्मूदी, शेक्स और सलाद में इन बीजों को डालकर खा सकते हैं.
सब्जा के बीजसब्जा सीड्स वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. इन बीजों को सुपरफूड भी कहा जाता है क्योंकि इनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स भी होते हैं. मोटापे से परेशान लोग इन बीजों को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं. इन बीजों के सेवन से पहले इन्हें 15 से 20 मिनट भिगोकर रखना जरूरी होता है और इसके बाद ही इन बीजों को खाते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं