विज्ञापन

डल स्किन से पाना है छुटकारा? सेब-चुकंदर-गाजर दे सकता है नेचुरल ग्लो

How To Keep Skin Healthy And Glowing: भला ऐसा कौन है, जो सुंदर न दिखना चाहता है. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताए इस नुस्खे को ट्राई करें.

डल स्किन से पाना है छुटकारा? सेब-चुकंदर-गाजर दे सकता है नेचुरल ग्लो
Skin Tips: स्किन को कैसे हेल्दी रखें.

Skin Care Tips For Summer: गर्मी में धूल, धूप और प्रदूषण के चलते चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है और त्वचा बेजान नजर आने लगती है. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि असली निखार तब आता है जब शरीर अंदर से स्वस्थ हो. इसी कड़ी में सेहत और स्किन के लिए एक खास तरह का प्राकृतिक जूस तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे सेब, चुकंदर और गाजर को मिलाकर तैयार किया जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मिक्स्ड जूस शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से मजबूत करता है. जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, तो उसका असर सीधे चेहरे पर दिखाई देता है. यह जूस खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जिनकी स्किन डल हो गई है या जिन पर उम्र के निशान जल्दी दिखने लगे हैं.

स्किन के लिए फायदेमंद हैं ये 3 चीजें- (These 3 things are beneficial for the skin)

  • सेब- सेब में मौजूद विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है. कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो स्किन को टाइट रखता है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां और ढीलापन आने लगता है. सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, सेब का रस शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखता है, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और उसमें नेचुरल चमक आती है.
  • चुकंदर- चुकंदर को खून साफ करने वाला प्राकृतिक सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलते हैं, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन तक ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण पहुंचता है. जब त्वचा को पर्याप्त पोषण मिलता है, तो वह ज्यादा चमकदार दिखती है. इसके साथ ही चुकंदर लिवर के काम को भी बेहतर बनाता है, जिससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. यही प्रक्रिया स्किन को साफ बनाने में मदद करती है.
  • गाजर- गाजर भी इस जूस का एक अहम हिस्सा है, जिसमें बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है, जो स्किन की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. विटामिन ए स्किन को सूखने से बचाता है और उसे मुलायम बनाए रखता है.

एक्सपर्ट के अनुसार, जब सेब, चुकंदर और गाजर को मिलाकर जूस बनाया जाता है, तो यह शरीर के लिए एक शक्तिशाली पोषण सोर्स बन जाता है. यह जूस स्किन को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने, खून को साफ रखने और कोशिकाओं को हेल्दी बनाने में भी मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- धनिया और मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें? यहां जानें स्टोर करने का आसान तरीका

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com