Hariyali Teej Mehndi Design: हरियाली तीज का पर्व सावन मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त के दिन पड़ रही है. हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया का रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती है जबकि कुंवारी कन्याएं यह व्रत अच्छा पति पाने के लिए करती हैं. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज-त्योहारों पर सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी (Teej Mehndi Design) जरूर लगवाती हैं. ऐसे में हम आपके लिए हरियाली तीज पर हाथों की मेहंदी के कुछ बेहद सुंदर, मिनमिल और हैवी मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design) लेकर आए हैं, जो रचने के बाद बहुत सुंदर दिखते हैं. देखिए मेहंदी के सुंदर डिजाइन.
मंडला पाम मेहंदी डिजाइन (Mandala Palm Mehndi Design)
मंडला मेहंदी डिजाइन हथेली के बीच में एक बड़े, गोल डिजाइन पर फोकस करता है, जो हल्की लाइनों, डॉट्स और सिमिट्रिकल शेप्स से भरा होता है. यह सबसे आसान फुल-हथेली डिजाइन में से एक है, जिसे आप घर पर ट्राई कर सकते हैं. यह मेहंदी डिजाइन सभी उम्र के लोगों पर सूट करता है.

पत्तेदार फिंगर ट्रेल्स मेहंदी डिजाइन (Leafy Finger Trail Mehndi Design)
अगर आप मेहंदी लगाने में नई हैं या आपके पास बस टाइम कम है, तो पत्तों वाली मेहंदी एक स्मार्ट और ट्रेंडी चॉइस है. ये डिजाइन आमतौर पर उंगली के बेस से शुरू होते हैं और ऊपर की ओर मुड़ते हैं, जिससे छोटी पत्तियों, कर्ल और डॉट्स का इस्तेमाल करके एक सुंदर इफेक्ट बनता है. ये कैजुअल और त्योहारों, दोनों मौकों के लिए परफेक्ट हैं. तीज मेहंदी डिजाइन के लिए यह अच्छा ऑप्शन है, यह एक हल्का लेकिन फैशनेबल लुक देता है.

आधे हाथ की अरबी मेहंदी डिजाइन (Half Hand Arabic Mehndi design)
तीज के लिए मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है. अरेबिक मेहंदी अपने फ्लोइंग स्टाइल, बोल्ड आउटलाइन और मिनिमलिस्ट फिलिंग के लिए जानी जाती है. आधे हाथ का अरेबिक डिजाइन आम तौर पर आपके हाथ पर तिरछा होता है, जिसमें फूलों या पत्तियों वाले डिजाइन दोहराए जाते हैं. अगर आप कुछ जल्दी लेकिन स्टाइलिश चाहते हैं तो यह डिजाइन एकदम सही है.

तीज के लिए मेहंदी लगाना है, पर बहुत ज्यादा टाइम नहीं है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. यह झटपट लगने वाली डिजाइन आसान तो है ही, साथ ही काफी खूबसूरत भी लगती है. हाथों में सिंपल गोले वाली इस डिजाइन को आप थोड़ा फैंसी बनाकर इसके लुक को निखार सकते हैं.
दिल के आकार की मेहंदी डिजाइन (Heart Shaped Mehndi Design)
अपनी मेहंदी डिजाइन में दिल का आकार जोड़ना इसे और ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने का एक प्यारा तरीका है. दिल को हथेली के बीच में या हाथ के पीछे बनाया जा सकता है और उसके चारों ओर छोटी-छोटी पत्तियां, घुमावदार डिजाइन या डॉट्स बनाए जा सकती हैं. यह नई शादीशुदा औरतों या अपनी पहली तीज मनाने वाली औरतों के बीच एक पॉपुलर डिजाइन है, जो प्यार और स्नेह की निशानी है.
हरियाली तीज स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Hariyali Teej Special Mehndi Designs)
हरियाली तीज का त्योहार खुशियों, प्रेम और सुहाग का प्रतीक है. इस खूबसूरत Teej Mehndi Design से अपने त्योहार को और भी खास बनाइए.
यह भी पढ़ें:- Independence Day Rangoli 2026: 15 अगस्त पर स्कूल और कॉलेज में बनाएं ये यूनिक रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें:- 15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं