Latest Sticker Mehndi Designs: हरियाली तीज और रक्षाबंधन आते ही सबसे पहले नए कपड़ों, सजने-संवरने और मेहंदी की याद आती है. लेकिन कई बार घर के काम, ऑफिस या त्योहार की तैयारियों के बीच मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिल पाता या मेहंदी पर हजारों रुपये खर्च करना महंगा सौदा लगता है. अगर आपके साथ भी हर साल ऐसा होता है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. अब सिर्फ कुछ मिनटों में आपके हाथ भी खूबसूरत मेहंदी से सज जाएंगे और वह भी 100 रुपये से कम में. जी हां, इस बार हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर ये खूबसूरत मेहंदी स्टिकर खरीद लीजिए. और सिर्फ कुछ ही मिनटों में हाथों पर सज जाएगी खूबसूरत मेहंंदी. जी हां, ई कॉमर्स साइट्स पर ये सुंदर मेहंदी स्टिकर मिल रहे हैं. इन्हें लगाना आसान है, समय भी बहुत कम लगता है और त्योहार पर आपका लुक भी एकदम खास बन जाएगा.
फ्लोरल डिजाइन से मिलेगा ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको फूलों वाली मेहंदी पसंद है, तो फ्लोरल स्टिकर डिजाइन आपके लिए बेस्ट है. इसमें खूबसूरत फूल और बेल बनी होती हैं, जो हाथों को एकदम फेस्टिव लुक देती हैं. इसे लगाना भी बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में आपके हाथ तैयार हो जाते हैं.
फुल हैंड डिजाइन दिखेगी बिल्कुल असली

जिन्हें पूरे हाथ पर भरी-भरी मेहंदी पसंद है, वो फुल हैंड स्टिकर डिजाइन चुन सकती हैं. ये डिजाइन देखने में बिल्कुल हाथ से लगी मेहंदी जैसी लगती है. अगर आपके पास समय कम है, तो ये सबसे आसान और शानदार ऑप्शन है.
अरेबिक डिजाइन से मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आप सिंपल लेकिन सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो अरेबिक स्टिकर मेहंदी ट्राई कर सकती हैं. इसकी बेल और फूलों का डिजाइन हाथों को बहुत खूबसूरत लुक देता है. ये डिजाइन कॉलेज गर्ल्स से लेकर महिलाओं तक, हर किसी पर खूब जंचती है.
मंडला डिजाइन है सबसे ज्यादा ट्रेंड में

इन दिनों मंडला मेहंदी डिजाइन काफी पसंद की जा रही है. हथेली के बीच में बना गोल डिजाइन हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है. अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ये डिजाइन जरूर पसंद आएगी.
फुल हैंड डिजाइन भी हैं शानदार

अगर आप सिर्फ हाथ के ऊपर वाले हिस्से पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो फुल हैंड स्टिकर डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. इसे लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये बहुत स्टाइलिश भी दिखती है. कम मेहनत में शानदार लुक पाने के लिए ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें- Tinted Sunscreen Vs Regular Sunscreen क्या है ज्यादा अच्छा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं