विज्ञापन

15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक

15 अगस्त से पहले घर को देशभक्ति के रंगों से सजाना चाहते हैं, तो जानिए 7 आसान और बजट फ्रेंडली DIY Decor Ideas, जिनकी मदद से आप अपने घर को तिरंगे थीम में खूबसूरती से सजा सकते हैं.

15 अगस्त से पहले घर को दें देशभक्ति का रंग, ये 7 DIY Decor Ideas बदल देंगे पूरा लुक
बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइटम
file photo

15 अगस्त में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. हर साल 15 अगस्त आते ही मन में देशभक्ति की भावना अपने आप जाग उठती है. ऐसे में हर कोई अपने घर और कपड़े सब देश भक्ति के रंग में चाहता है. अगर आप भी अपने घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो बाजार से महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से आप अपने लिविंग रूम, बालकनी या एंट्रेंस को तिरंगे के रंगों से सजा सकते हैं. ये आसान DIY डेकोर आइडियाज न सिर्फ आपके घर को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि परिवार के साथ मिलकर कुछ यादगार पल बिताने का मौका भी देंगे.

तिरंगा कुशन कवर और सोफा सेटिंग

इस 15 अगस्त के मौके पर लिविंग रूम के सोफे पर केसरिया, सफेद और हरे रंग के कुशन कवर का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप चाहें तो सादे सफेद सोफे पर तीनों रंगों के स्टोल यानी दुपट्टे को सलीके से ड्रेप कर सकते हैं.

तिरंगा पेपर गारलैंड बनाएं

घर की खाली दीवारों या बालकनी को सजाने के लिए यह बेस्ट है. रंग-बिरंगे चार्ट पेपर से छोटे-छोटे सर्कल या फ्लैग काटकर एक सुंदर गारलैंड तैयार करें. इसे दीवार, खिड़की या बालकनी में लगाकर देशभक्ति का माहौल बना सकते हैं.

कांच की बोतलों को दें नया लुक

पुरानी कांच की बोतलों को केसरिया, सफेद और हरे रंग से पेंट करें. इनमें ताजे फूल लगाकर सेंटर टेबल या डाइनिंग एरिया में रखें.

DIY तिरंगा कैंडल होल्डर

खाली ग्लास जार पर तिरंगे रंगों की रिबन या पेंट से सजावट करें और उसमें मोमबत्ती रखें. शाम के समय यह बेहद आकर्षक लगेगा.

तिरंगा झूमर या विंड चाइम

पुरानी चूड़ियों या गत्ते के गोल टुकड़े पर तिरंगे रंग के धागे  या रिबन लपेटें. इससे लटकते हुए तीन रंगों के पेपर हार्ट्स या सितारे नीचे बांध दें.

यह भी पढ़ें:- पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से करें गार्डन का मेकओवर, कम खर्च में मिलेगा शानदार लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
15 August, Home Decor Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com