आज 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. इस खास मौके पर हर ओर त्योहार की रौनक और रोशनी देखने को मिल रही है. घरों से लेकर बाजारों तक दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके साथ ही अपनों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. कोई भी त्योहार अपनों की बधाइयों और प्यार के बिना अधूरा ही लगता है. ऐसे में लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. वहीं, अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ खास संदेश और खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं. इन संदेशों के जरिए आप अपनों को छोटी दिवाली की बधाई दे सकते हैं. साथ ही उनके जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की कामना भी कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें छोटी दिवाली की शुभकामनाएं-
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार,
शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार.
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी, आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो.
आपको और आपके परिवार को छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार.
हैप्पी छोटी दिवाली

आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
जीवन से अंधेरा दूर हो,
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए,
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

लाखों दीपक आपके जीवन को अंतहीन समृद्धि, स्वास्थ्य और धन के साथ हमेशा के लिए रोशन करें.
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है की जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए.
आपको और आपके परिवार को नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं