विज्ञापन

पुरानी स्टिकर वाली रंगोली कैसे हटाएं? जानिए फर्श से चिपकी रंगोली निकालने का आसान तरीका

आज हम आपको फर्श से जिद्दी स्टिकर रंगोली हटाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इससे फर्श भी खराब नहीं होगा और आपका काम भी बेहद आसान हो जाएगा.

पुरानी स्टिकर वाली रंगोली कैसे हटाएं? जानिए फर्श से चिपकी रंगोली निकालने का आसान तरीका
पुरानी रंगोली फर्श से कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

How to Remove Old Sticker Rangoli: दिवाली के दौरान घर की सजावट में स्टिकर वाली रंगोली का खूब इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर से जिन लोगों को रंगोली बनानी नहीं आती या फिर रंगोली बनाने का समय नहीं होता है वे स्टीकर वाली रंगोली लगाना पसंद करते हैं. कई बार ये रंगोली पूरे सालभर तक चिपकी रहती हैं. लेकिन जब फिर दिवाली का त्योहार आता है तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. दरअसल, इनका गोंद चिपका रह जाता है और रंगोली आसानी से नहीं बनती है. अगर आप भी इस साल नई रंगोली लगाने जा रहे हैं और पुरानी हटाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको फर्श से जिद्दी स्टिकर रंगोली हटाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इससे फर्श भी खराब नहीं होगा. इसकी जानकारी @motivationismymotto8686 नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

1. लोहे की पुट्टी नाइफ या चौड़े चाकू की मदद लें

अगर रंगोली प्लास्टिक या मोटे स्टिकर वाली है, तो सबसे पहले उसके किनारे को हल्का सा उठाएं. इसके लिए पेंटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली पुट्टी नाइफ या कहें लोहे की पत्ती सबसे अच्छा ऑप्शन है. एक हाथ से स्टिकर को पकड़ें और दूसरे हाथ से पुट्टी नाइफ की मदद से धीरे-धीरे उसे ऊपर की ओर धकेलते जाएं. ऐसा करने से स्टिकर आसानी से निकलने लगेगा.

यह भी पढ़ें: थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन

2. पेपर रंगोली हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

कुछ रंगोलियां पेपर बेस पर होती हैं, जो समय के साथ खराब दिखने लगती हैं और उन्हें खुरचकर निकालना मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में एक घरेलू क्लीनिंग सॉल्यूशन आपकी मदद कर सकता है.

क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने का तरीका

  • एक पैन में 1 गिलास पानी उबालने रखें.
  • इसमें 1 बड़ा चम्मच साइट्रिक एसिड डालें.
  • अगर साइट्रिक एसिड न हो तो 5-6 बड़े चम्मच सफेद सिरका डाल सकते हैं.
  • इसके बाद 1 बड़ा चम्मच खाने वाला सोडा मिलाएं.
  • घोल में झाग बनने लगेगा, तब गैस बंद कर दें.

कैसे करें इस्तेमाल?

अब इस गर्म मिश्रण को रंगोली के ऊपर डालें और 10 मिनट तक छोड़ दें ताकि रंगोली और उसका गोंद अच्छी तरह नरम हो जाए. फिर 10 मिनट बाद पुट्टी नाइफ या किसी चौड़े स्क्रैपर की मदद से रंगोली को धीरे-धीरे हटाएं. आप देखेंगे कि रंगोली और उसके नीचे जमा गोंद आसानी से निकलने लगेगा. 

बचा हुआ गोंद कैसे साफ करें?

  • कोई भी लिक्विड डिटर्जेंट या फ्लोर क्लीनर डालें.
  • स्टील स्क्रबर या सख्त ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें.
  • जरूरत पड़ने पर थोड़ा गर्म पानी इस्तेमाल करें.
  • आखिर में साफ पानी से फर्श धो लें.

यह भी पढ़ें: घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Rangoli, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com