विज्ञापन

Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार...इन संदेशों के साथ अपनों से कहें 'हैप्पी दिवाली'

यहां हम आपके लिए दिवाली के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं. आप इन्हें अपनों को भेजकर खास अंदाज में दिवाली 2026 की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार...इन संदेशों के साथ अपनों से कहें 'हैप्पी दिवाली'
इन संदेशों के साथ अपनों से कहें 'हैप्पी दिवाली 2026'
(Photo Credit: Freepik)

आज 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में हर ओर उत्साह का माहौल है. हर घर रोशनी से जगमगा रहा है. इसके साथ ही बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाई-संदेश भेज रहे हैं. दिवाली पर भेजा गया एक छोटा सा शुभकामना संदेश भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है. ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को कुछ अलग अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम भी आपके लिए दिवाली के कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश लेकर आए हैं. आप इन्हें अपनों को भेजकर खास अंदाज में दिवाली 2026 की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

इन संदेशों के साथ अपनों से कहें 'हैप्पी दिवाली 2026'

लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार,
शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार.

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

दीप जलें तो रोशन आपका जहान हो,
खुशियों से भरा आपका हर अरमान हो,
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप पर,
हर दिन हो आपका त्योहार के समान हो.

दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं

दीप जलते-जगमगाते रहें,
हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
आप हमेशा मुस्कुराते रहें.

दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

मां लक्ष्मी विराजें आपके द्वार, 
आपके जीवन में आएं खुशियां हजार. 

शुभ दीपावली

नव दीप जले,
नव फूल खिलें,
नित नई बहार मिले,
दिवली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले.

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

हर आंगन में खुशियों के दीप जलें,
हर चेहरे पर मुस्कान के फूल खिलें,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले अपार,
खुशियों से भरा रहे आपका संसार.

शुभ दिवाली

धन की वर्षा हो इतनी कि हर जगह आपका नाम हो,
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो,
यही शुभकामना है हमारी कि ये दीवाली आपके लिए बहुत खास हो.

हैप्पी दीवाली 2026

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com