- आज है मालविका मोहनन का जन्मदिन
- मालविका के जन्मदिन पर देखें उनके स्टाइलिश लुक्स
- मालविका मोहनन के इन लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पीरेशन
Happy Birthday Malavika Mohanan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) का फैशन स्टाइल बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से काफी अलग और यूनिक है. वह साड़ी से लेकर ड्रेस और गाउन्स हर तरह की ड्रेस में एक दम परफेक्ट लगती हैं. वह हर तरह के आउटफिट में बॉस लेडी वाइब्स देते हुए नजर आती हैं. दरअसल, मालविका (Malavika Mohanan Birthday) का जन्म 4 अगस्त 1993 को हुआ था और उन्होंने कई बार अपनी रैंप वॉक से लोगों का दिल जीता है. हालांकि, हमने देखा है कि उनका फेवरेट कलर पिंक है और वह अक्सर ही पिंक आउटफिट्स में नजर आती रहती हैं.
इस वजह से मालविका के जन्मदिन पर हम आपके लिए उनके कुछ प्रिटी पिंक आउटफिट स्टाइल लाए हैं.
1. मालविका मोहनन का पिंक साड़ी लुक
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मालविका मोहनन का साड़ी कलेक्शन बहुत ही शानदार है. मालविका अपने साड़ी लुक से बाकियों को भी साड़ी पहनने के लिए मजबूर कर देती हैं. मालविका ने ये पिंक साड़ी दुर्गा अष्टमी के मौके पर पहनी थी. उनकी इस साड़ी पर मेटालिक टच है. साथ ही इस पर गोल्डन टोन्ड मोटिफ्स भी बने हुए हैं. मालविका ने अपनी साड़ी को जरी ब्लाउज के साथ कैरी किया था. वहीं उन्होंने अपने लुक को गोल्ड टोन्ड चूड़ियों और सिल्वर इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था. मेकअप की बात करें तो उन्होंने बालों को हल्के कर्ल्स के साथ खुला छोड़ा था.
2. मालविका मोहनन का पिंक पैंट-सूट लुक
पिंक पैंट-सूट से बेहतर आउटफिट और क्या हो सकता है और मालविका का यह लुक इसका प्रूफ है. मालविका के इस पैंट-सूट को बिल्जना तिपसर्विक ने डिजाइन किया है. प्लंजिंग नेकलाइन और शॉर्ट जैकेट के साथ मालविका ने टैपर्ड पैंट्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. उनकी जैकेट पर गोल्डन बटन्स लगे हुए हैं और उन्होंने कॉम्प्लिमेंटरी सैंडल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.
3. मालविका मोहनन का पिंक मिडी लुक
अपनी इस खूबसूरत पिंक ड्रेस में मालविका मोहनन ने सबका दिल जीत लिया था. मालविका की एक सिंगल शोल्डर ड्रेस है, जिस पर रेड पोल्का डोट्स बने हए हैं और उन्होंने अपनी इस ड्रेस के ऊपर स्टेटमेंट रेड बेल्ट पहनी है और उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही है. एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को व्हाइट सैंडल्स के साथ पेयरअप किया. वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने पिंक लिप शेड और पिंक आइशैडो के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया.
4. मालविका मोहनन का गाउन
अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में मालविका ने लिखा कि, पिंक हमेशा ही एक सीजन होता है. मालविका ने अमेजन फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के लिए यह गाउन कैरी किया था. इसकी प्लंजिंग नेकलाइन और ऑफ शोल्डर लुक के साथ स्लीक पिंक बेल्ट की वजह से उनका यह गाउन और भी खूबसूरत लग रहा था. उन्होंने इस गाउन को सिल्वर सैंडल्स के साथ पेयर किया था. वहीं उन्होंने पर्पल आइशैडो और म्यूटिड पिंक लिप शेड के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.
5. मालविका मोहनन की पिंक ड्रेस
मालविका मोहनन पिंक ड्रेस में भी अपना स्टाइलिश अवतार दिखाते हुए नजर आईं. यह एक शॉर्ट हाल्टर ड्रेस है, जिस पर फ्लोरल प्रिंट बना हुआ है. कैजुअल प्रोग्राम या फिर पार्टीज के लिए यह बहुत ही अच्छी ड्रेस है. मालविका ने अपनी इस ड्रेस को ब्लैक सैंडल्स के साथ कैरी किया था. वहीं उन्होंने पिंक लिप शेड और काजल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं