त्योहारों का मौसम आते ही लोग घर की साफ-सफाई और सजावट में जुट जाते हैं. इस दौरान लकड़ी की टेबल, कुर्सी, सोफा और अलमारी की सफाई करना भी जरूरी हो जाता है. रोजाना धूल-मिट्टी, हाथों के निशान और इस्तेमाल की वजह से लकड़ी के फर्नीचर की चमक फीकी पड़ सकती है. ऐसे में लोग अक्सर महंगी पॉलिश कराने के लिए कारपेंटर बुलाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू चीजों की मदद से फर्नीचर की सतह की सफाई की जा सकती है. सरसों के तेल से जुड़ी एक घरेलू ट्रिक भी काफी चर्चा में रहती है. हालांकि, हर तरह की लकड़ी और पॉलिश पर इसका इस्तेमाल करना सही नहीं होता है. आइए जानते हैं फर्नीचर की देखभाल का आसान तरीका.
सरसों के तेल से कैसे साफ करें लकड़ी का फर्नीचर?
जानकारी के अनुसार, घर में सरसों का तेल आसानी से मिल जाता है. कुछ लोग इसे लकड़ी के फर्नीचर पर लगाने की सलाह देते हैं, ताकि सतह चमकदाार दिखाई दे. हालांकि, सरसों का तेल असली वुड पॉलिश का विकल्प नहीं है. इससे लकड़ी पर चिकनााई रह सकती है और धूल भी चिपक सकती है. इसलिए इसे सीधे पूरी टेबल या कुर्सी पर लगाने से बचें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सिरका, शैम्पू और बेकिंग सोडा मिलाना कितना सही?
घरेलू नुस्खों में सरसों के तेल के साथ शैम्पू, सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर इस्तेमाल करने की सलााह दी जाती है. लेकिन इन सभी चीजों को मिलाकर लकड़ी पर लगाना सुरक्षित या असरदार होने का कोई पुख्ता प्रमााण नहीं है. सिरका अम्लीय होताा है और बेकिंग सोडा खुरदरा हो सकता है. इनका मिश्रण लकड़ी की फिनिश, वार्निश या पॉलिश को नुकसान पहुंचाा सकता है. इसलिए इस मिक्स को फर्नीचर पर लगाने से बचना बेहतर है.
फीके फर्नीचर की चमक लौटाने के लिए क्या करें
लकड़ी के फर्नीचर को साफ और बेहतर बनाए रखने के लिए इन आसान तरीकों को अपनाएं
- पहले धूल हटाएं : मुलायम और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से फर्नीचर साफ करें.
- हल्का गीला कपड़ा इस्तेमाल करें : जरूरत पड़ने पर कपड़े को थोड़ा गीला करके पोंछें और तुरंत सूखे कपड़े से नमी हटाा दें.
- तेज केमिकल से बचें: ब्लीच, सिरका या खुरदरे पाउडर का इस्तेमाल बिना सतह की जानकारी के न करें.
- पैच टेस्ट करें: किसी भी क्लीनर को पहले फर्नीचर के छिपे हुए छोटे हिस्से पर आजमााएं.
- सही पॉलिश चुनें: फर्नीचर की फिनिश के अनुसार लकड़ी के लिए बने क्लीनर या पॉलिश का इस्तेमाल करें.
त्योहारों से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर लकड़ी का फर्नीचर बहुत पुराना है, उसकी ऊपरी परत उखड़ रही है या उस पर गहरे दाग हैं तो घरेलू नुस्खों के बजायय एक्सपर्ट की मदद लें. सही तरीके से सफाई और देखभााल करने से फर्नीचर लंबे समय तक अच्छा दिख सकता है.
ये भी पढ़ें- Cleaning Hacks: स्विच बोर्ड कैसे साफ करें? जानिए स्विच बोर्ड के पीलेपन को साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं