ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा और लोहे जैसी धातुओं का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि अलग-अलग धातुओं का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है और इन्हें धारण करने से ग्रहों के प्रभाव पर असर पड़ सकता है. ऐसा ही एक आभूषण है अष्टधातु का कड़ा, जिसे आठ धातुओं को मिलाकर तैयार किया जाता है. कई लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए पहनते हैं. हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह कड़ा हर किसी के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. कुछ राशियों के जातकों को इसे पहनने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं अष्टधातु का कड़ा किसे पहनना चाहिए और इसे धारण करने के क्या नियम हैं.
क्या होता है अष्टधातु का कड़ा?
अष्टधातु का मतलब है आठ धातुओं का मिश्रण. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इसमें सोना, चांदी, तांबा, लोहा, जस्ता, टिन, सीसा और पारा शामिल होते हैं. हालांकि, अलग-अलग परंपराओं में इसका मिश्रण बदल सकता है. ज्योतिष में इन धातुओं को अलग-अलग ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि अष्टधातु का कड़ा पहनने से ग्रहों के बीच संतुलन बनाने और नकारात्मक प्रभााव कम करने में मदद मिलती है.
इन 5 राशियों के लिए शुभ माना जाता है अष्टधातु का कड़ा
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अष्टधातु का कड़ा अनुकूल माना जाता है. मेष इस राशि का स्वामी मंगल है. मान्यता है कि अष्टधातु का कड़ा आत्मविश्वास और साहस से जुड़ा होता है. वृश्चिक राशि मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातक इसे ग्रहों के संतुलन के लिए धारण कर सकते हैं. धनु राशि के स्वामी गुरु हैं. धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभता से जोड़कर देखा जााता है. मकर राशि शनि के स्वाामित्व वाली इस राशि के लिए इसे अनुकूल माना जाता है. कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं. मान्यता है कि कड़ा जीवन में स्थिरता के लिए पहना जा सकता है. हालांकि, केवल राशि देखकर इसे पहनने का फैसला नहीं करना चाहिए. इसके लिए जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति देखनाा जरूरी माना जाता है.
किस दिन और कैसे पहनना चाहिए अष्टधातु का कड़ा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार या शनिवार को अष्टधातु का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है. इसे धारण करने से पहले साफ पानी से धोकर इष्ट देव के सामने रखें. इसके बााद धूप-दीप दिखााकर भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें और कड़ा पहन लें.
कड़ा पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान
अष्टधातु का कड़ा खरीदते समय उसमें इस्तेमाल की गई धातुओं की जानकारी जरूर लें. कुछ कड़ों में सीसा और पारा जैसी धातुएं हो सकती हैं, इसलिए उनकी गुणवत्ता और स्किन की सुरक्षा का ध्यान रखनाा जरूरी है. कड़ा बहुत टाइट न पहनें. अगर इसे पहनने से खुजली या जलन हो तो तुरंत उतार दें.
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना घेर सकती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें वास्तु नियम
ये भी पढ़ें- घर में रखते हैं ये सामान फर्श पर? वास्तु दोष का बन सकता है कारण
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रख दें ये 5 चीजें, कुबेर देव की कृपा से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
ये भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं