विज्ञापन

घर पर ड्राई क्लीन कैसे करें? घर पर साड़ी को ड्राई क्लीन कैसे करें, जान‍िए यहां

ड्राई क्लीन करने में कितना समय लगता है? घर पर ड्राई क्‍लीन करना चाहते हैं, तो परेशान मत होइए. आप म‍िनटों में घर पर अपनी महंगी साड़ी और सूट ड्राई क्‍लीन कर सकते हैं. बस करना होगा यह जरूरी काम.

घर पर ड्राई क्लीन कैसे करें? घर पर साड़ी को ड्राई क्लीन कैसे करें, जान‍िए यहां
बिना किट के घर पर ड्राई क्लीन कैसे करें?
Photo Credit: NDTV

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. जाह‍िर सी बात है ऐसे में आपने पूरे त्‍योहार क्‍या पहनेंगे इसकी प्‍लान‍िंंग भी कर ली होगी.  ऐसे में अलमारी में रखे साड़ी-सूट और महंगे लहंगे को बाहर निकालने का समय आ गया है. त्योहारों में पहनने के लिए हमेशा इन्हें ड्राई क्लीन करवाने की जरूरत होती है, क्योंकि सिल्क या बनारसी साड़ी और भारी कढ़ाई वाले लहंगे को रोजमर्रा के कपड़ों की तरह धोना या रगड़ना उन्‍हें नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप बाजार में ड्राई क्‍लीन के ल‍िए भेजेंगे तो वह बहुत महंगा पड़ेगा. अब आप इन्हें घर पर ही ड्राई क्लीन कर सकती हैं. सिर्फ आपको इसके लिए सही तरीका और सावधानियों के बारे में पता रहना चाहिए. 

घर पर साड़ी ड्राई क्लीन कैसे करें | Dry clean kaise hota hai

कपड़े पर लगा लेबल जांचें

घर पर कपड़े को ड्राई क्लीन करने से पहले हमेशा उसका लेबल देखें. इस केयर लेबल को एकदम ध्यान से पढ़ लें. अगर उस पर बस प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग की सलाह दी है, तो घर में बिल्‍कुल भी प्रयोग न करें.

होम ड्राई-क्लीनिंग किट

बाजार से वही किट लेकर आएं जिसके निर्देश आपके कपड़े के मटीरियल के अनुसार बताए गए हैं. किट में दिए निर्देशों के मुताबिक ही इस्तेमाल करें.

Add image caption here

Add image caption here

कपड़े पर लगी चीजों को करें चेक

फिर जरी, गोटा मोती या स्टोन हों, तो किट के निर्देशों में देखें कि इस तरह के कपड़ों पर इसका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं.

किट में लिखे निर्देशों का पालन करें

जो ड्राई-क्लीनिंग किट आप खरीद कर लाएं हैं. उसमें ड्रायर या कोई विशेष उपकरण की जरूरत बताई गई है, तो उसको ध्यान में रख कर प्रक्रिया पूरी करें. साड़ी या लहंगे को अपने अनुसार मशीन में डालने से बचें.

प्रोसे पूरी होने के बाद

कपड़े को सलाह के अनुसार बाहर निकाल दें और जरूरत लग रही हो तो हवादार जगह पर रख दें. पूरी तरह सूखने या किट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसको अलमारी में रखें.

दाग और धब्‍बों के ल‍िए बरतें सावधानी 

कपड़े पर लगे हुए दाग, रंग छूटने या कढ़ाई उधड़ी हुई है तो ठीक से चेक कर लें. कपड़ा ज्यादा नाजुक, पुराना या ज्यादा महंगा हो तो कोई एक्सपेरिमेंट करने से बचें. किट के निर्देशों में बताए गए तापमान, समय और उपकरणों का ही प्रयोग करें. ब्लीच, परफ्यूम, घरेलू क्लीनर या दूसरे केमिकल मिलाकर उपयोग करने से बचें.

इस्तेमाल के बाद अगर कपड़े में नमी या क्लीनिंग एजेंट की गंध आ रही हो, तो उसको तुरंत बंद अलमारी में न रखें. कढ़ाई, जरी, स्टोन और रंग में किसी बदलाव पर ध्यान दें. फिर कपड़े को साफ मलमल के कवर में रखकर नमी और सीधी धूप से बचाएं.

यह भी पढ़ें- फटे होंठों को ठीक करने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Life Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com