विज्ञापन

फटे होंठों को ठीक करने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया है कि नाभि में कौन सा तेल डालने से क्या फायदा होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

फटे होंठों को ठीक करने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
फटे होंठों के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने के कई फायदे बताए गए हैं. इसे पेचोटी विधि कहा जाता है. आपने अक्सर अपनी दादी-नानी को भी नाभि में तेल लगाकर सोने की सलाह देते हुए सुना होगा. खासकर इसे चेहरे पर निखार बढ़ाने, फटे होंठों को मुलायम बनाने और ड्राई स्किन की परेशानी को ठीक करने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. लेकिन इसे लेकर कई लोगों के मन में ये सवाल होता है कि इन तमाम फायदों को पाने के लिए नाभि में कौन-सा तेल लगाना चाहिए? इसी को लेकर मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि नाभि में कौन सा तेल डालने से क्या फायदा होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

फटे होंठों के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?

श्वेता शाह के अनुसार, अगर आपकी त्वचा रूखी रहती है या होंठों पर पपड़ी जैसी जमी रहती है, होंठ फटते हैं, तो आप रोज रात को सोने से पहले अपनी नाभि में नारियल का तेल लगा सकते हैं. नारियल का तेल स्किन में नमी को बनाए रखने में मदद करता है. खासकर इस तेल को नाभि में लगाने से स्किन को मुलायम रखने और फटे होंठों की परेशानी को ठीक करने में मदद मिल सकती है. 

एक्ने-पिंपल के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, अगर आपके चेहरे पर एक्ने-पिंपल ज्यादा होते हैं, तो आप रोज रात को सोने से पहले अपनी नाभि में नीम का तेल लगा सकते हैं. 

चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?

श्वेता शाह के मुताबिक, स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले अपनी नाभि में बादाम का तेल लगा सकते हैं. 

हार्मोन से जुड़ी परेशानी के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाएं?

इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, अगर आपको हार्मोन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो आप अपनी नाभि में तिल का तेल लगाकर सो सकते हैं.

नाभि में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

श्वेता शाह ने नाभि में तेल लगाने का सही तरीका भी बताया है. न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, नाभि में तेल डालकर सोने से आपको कई लाभ हो सकते हैं, लेकिन ऐसा करते हुए कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. जैसे- 

  • कभी भी गंदी नाभि में तेल न लगाएं. रोज नहाते समय उंगली और पानी की मदद से नाभि को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद तेल डालने से पहले भी एक बार नाभि को क्लीन कर लें. 
  • अब, अपनी जरूरत के अनुसार तेल लेकर केवल 2 से 3 बूंद नाभि में डालें, इसके बाद हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट मसाज करें. ऐसा करते हुए आपको नाभि पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं डालना है.
  • वहीं, अगर नाभि के पास कोई घाव है, तो तेल डालने से बचें. इसके अलावा अगर तेल डालने के बाद आपको खुजली, जलन या रेडनेस जैसी परेशानी होती है, तो भी इस नुस्खा को न आजमाएं.

यह भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में कब, कैसे और कितनी बार डालें प्याज के छिलके की खाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navel Oil, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com