बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्टर्स गौरी प्रधान अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. कई लोग जानना चाहते हैं कि 48 साल की उम्र में भी उनकी त्वचा इतनी चमकदार और जवान कैसे दिखती है. हाल ही में गौरी ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Gauri Hiten and Company' पर फैंस और फॉलोअर्स के सवालों का जवाब देते हुए अपनी ग्लोइंग स्किन का राज बताया. उन्होंने कहा, "मैं अच्छा और हेल्दी खाना खाती हूं, नियमित रूप से व्यायाम करती हूं और फेस योगा करती हूं. मेरी खूबसूरत त्वचा का यही सबसे बड़ा राज है".
एक्टर्स गौरी प्रधान ने बताया ग्लोइंग स्किन का राज
एक्टर्स गौरी प्रधान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पिछले तीन साल से चीनी यानी शुगर खाना पूरी तरह छोड़ दिया है. उनका मानना है कि अच्छी लाइफस्टाइल और स्वस्थ आदतें न केवल शरीर को फिट रखती हैं, बल्कि त्वचा को भी प्राकृतिक निखार देती हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में किम्स हॉस्पिटल, ठाणे की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता नाखावा ने कहा कि स्वस्थ त्वचा अक्सर इस बात का संकेत होती है कि आपका शरीर अंदर से कितना हेल्दी है. उनके अनुसार, संतुलित आहार शरीर को ऐसे जरूरी पोषक तत्व देता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान से बचाते हैं. वहीं, नियमित व्यायाम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं. इन अच्छी आदतों को लगातार अपनाने से समय के साथ त्वचा अधिक हेल्दी, चमकदार और निखरी हुई दिखाई देने लगती है.
कैसे त्वचा के लिए फायदेमंद है सही डाइट?
डॉ. श्वेता नखावा के अनुसार, हमारी खानपान की आदतों का सीधा असर त्वचा की सेहत और चमक पर पड़ता है. फल, सब्जियां, नट्स, बीज और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है. ये पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी रखने, उसकी सुरक्षा करने और उसे जल्दी रिकवर होने में मदद करते हैं. वहीं, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन शरीर में सूजन बढ़ा सकता है. इससे कुछ लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और त्वचा समय से पहले बूढ़ी दिखने लग सकती है. इसलिए त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए हेल्दी और संतुलित भोजन बहुत जरूरी है.
एक्सरसाइज कैसे फायदेमंद है?
एक्सरसाइज कई तरह से त्वचा को फायदा पहुंचाती है. डॉ. नखावा ने बताया कि शारीरिक गतिविधि से रक्त का संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं को पोषण मिलता है और उनकी प्राकृतिक रूप से नई बनने की प्रक्रिया में मदद मिलती है. नियमित एक्सरसाइज़ से तनाव का लेवल भी कम हो सकता है और तनाव कम होने से अक्सर त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं और रंगत बेहतर होती है.
फेस योग कितना फायदेमंद है?
आजकल फेस योग काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसमें चेहरे की मांसपेशियों के लिए की जाने वाली कुछ आसान एक्सरसाइज और रिलैक्सेशन तकनीकें शामिल होती हैं. डॉ. श्वेता नखावा के अनुसार, अभी तक ऐसे पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं, जो यह साबित करें कि फेस योग त्वचा में बहुत बड़े बदलाव ला सकता है या बढ़ती उम्र के असर को पूरी तरह रोक सकता है. हालांकि, यह चेहरे की मांसपेशियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तनाव कम करने और रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें:- बार-बार हो रहे हैं पिंपल्स? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया इन्हें कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल ये बदलाव हैं जरूरी
यह भी पढ़ें:- रोज जिम नहीं गई फिर भी घटाया 18 किलो वजन, 18 साल की लड़की ने शेयर किया फिटनेस सीक्रेट
यह भी पढ़ें:- Anti-Ageing Tips: त्वचा समय से पहले दिखने लगी बूढ़ी, एक्सपर्ट ने बताया डेली लाइफस्टाइल की ये गलतियां हो सकती हैं वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं