स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है चावल के पानी का इस्तेमाल करना. राइस वॉटर यानी चावल के पानी को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कई स्किन केयर प्रोडक्ट में भी इंग्रेडिएंट के तौर पर चावल के पानी को इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप रोज चावल के पानी से मुंह धोते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर कैसा असर देखने को मिल सकता है-
कोलेजन बढ़ाने में दिखा सकता है असर
हेल्थलाइ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2013 में एक स्टडी की गई. इसमें कुछ हफ्तों तक रोज चेहरे पर फर्मेंटेड राइस वॉटर लगाकर देखा गया. रिसर्च के नतीजों में सामने आया कि चावल का पानी स्किन की इन्फ्लेमेशन को कम करने और कुछ हद तक कोलेजन के असर को बढ़ाने में मदद कर सकता है. कोलेजन स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.
एंटी-एजिंग में दिखा सकता है असरकुछ अन्य रिसर्च में सामने आया कि चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये गुण स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. इससे स्किन पर एजिंग के साइन जैसे फाइन लाइंस या झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है.
ड्राई स्किन में मिल सकती है राहतअगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई रहती है तो भी राइस वॉटर का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. चावल का पानी त्वचा में नमी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्किन कम खिंची-खिंची या ड्राई नजर आती है.
स्किन के लिए कैसे तैयार करें चावल का पानी?- चावल को अच्छी तरह धो लें.
- अब, साफ धुले चावल में एक बार फिर पानी डालें और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
- तय समय बाद पानी से चावल अलग कर लें. आप इस पानी को किसी कंटेनर में स्टोर कर रख सकते हैं और रोज मुंह धोने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
- वहीं, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप चावल को उबालकर भी बचे हुए पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
चावल का पानी फायदेमंद है लेकिन ये तमाम फायदे तभी नजर आते हैं जब आप नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करें. इससे ड्राई स्किन की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है, साथ ही स्किन पहले के मुकाबले ज्यादा सॉफ्ट, क्लीन और ग्लोइंग नजर आ सकती है. हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है या चेहरे पर ज्यादा एक्ने-पिंपल हैं, तो इस तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें- चेहरे पर पपीते का फेस पैक लगाने से क्या होता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं