विज्ञापन

Anti-Ageing Tips: त्वचा समय से पहले दिखने लगी बूढ़ी, एक्सपर्ट ने बताया डेली लाइफस्टाइल की ये गलतियां हो सकती हैं वजह

लंबे समय तक काम करना, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना, प्रोसेस्ड फूड खाना, प्रदूषण के संपर्क में रहना और रोजाना धूप या ट्रैफिक में ज्यादा समय बिताना, ये सभी चीजें त्वचा को प्रभावित करती हैं.

Anti-Ageing Tips: त्वचा समय से पहले दिखने लगी बूढ़ी, एक्सपर्ट ने बताया डेली लाइफस्टाइल की ये गलतियां हो सकती हैं वजह
स्किन केयर
iStock

एक समय था जब त्वचा की उम्र बढ़ना सिर्फ बढ़ती उम्र से जोड़ा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज के समय में स्किन एक्सपर्ट के पास 20 से 30 साल की उम्र के लोग भी ऐसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं, जो पहले आमतौर पर 40 की उम्र के बाद देखने को मिलती थीं. जिसमें जिद्दी पिगमेंटेशन, त्वचा का ढीलापन, चेहरे की चमक कम होना और समय से पहले दिखाई देने वाली महीन रेखाएं शामिल हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं समय से पहले त्वचा जल्दी बूढ़ी क्यों दिख रही है.

दरअसल, लंबे समय तक काम करना, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव में रहना, प्रोसेस्ड फूड खाना, प्रदूषण के संपर्क में रहना और रोजाना धूप या ट्रैफिक में ज्यादा समय बिताना, ये सभी चीजें त्वचा को प्रभावित करती हैं. हालांकि, इन आदतों का नुकसान एकदम से नजर नहीं आता, बल्कि ये धीरे-धीरे त्वचा की खुद को रिपेयर करने की क्षमता को कमजोर करती रहती हैं. इसका असर महीनों बाद चेहरे पर दिखाई देने लगता है. तब लोगों को लगता है कि त्वचा अचानक खराब हो गई है, जबकि असल में यह प्रक्रिया काफी समय से चल रही होती है.

उम्र बढ़ने का मतलब सिर्फ झुर्रियां नहीं

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिक्सडर्मा और FCL की CEO और Co-Founder शाइली मेहरोत्रा ने बताया कि जब लोग त्वचा की बढ़ती उम्र के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले उनके दिमाग में झुर्रियां आती हैं, लेकिन वास्तव में इसके शुरुआती संकेत अक्सर इतने साफ नहीं होते. एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे पहले त्वचा की प्राकृतिक चमक कम होने लगती है. त्वचा पहले की तुलना में कम लचीली महसूस होती है और उसका रंग असमान नजर आने लगता है. इसके साथ ही चेहरे पर पिगमेंटेशन या काले धब्बे अधिक दिखाई देने लगते हैं. इसके अलावा चेहरे पर मुंहासे होते हैं, तो उनके दाग भी पहले की तुलना में ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं.

भारतीय त्वचा के लिए पिगमेंटेशन एक बड़ी समस्या

भारतीय त्वचा में पिगमेंटेशन यानी काले धब्बों की समस्या सबसे आम चुनौतियों में से एक मानी जाती है. गर्मियों में बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में ज्यादा समय बिताना, मुंहासों के बाद होने वाली सूजन या लगातार प्रदूषण के संपर्क में रहना, ये सभी कारण त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं. अक्सर जब चेहरे पर काले धब्बे या पिगमेंटेशन नजर आने लगते हैं, तब तक त्वचा के अंदर यह नुकसान कई महीनों से धीरे-धीरे हो रहा होता है. इसलिए समय रहते त्वचा की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है.

हर मौसम त्वचा पर अलग असर

लोग अक्सर अपनी त्वचा की जरूरतों को सही तरीके से नहीं समझ पाते. बादल छाए रहने पर कई लोगों को लगता है कि अब त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है, लेकिन हकीकत इससे अलग है. बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी त्वचा के व्यवहार को बदल देती है. पसीना, त्वचा का प्राकृतिक तेल, सनस्क्रीन, धूल और प्रदूषण आपस में मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं. इससे मुंहासे और स्किन ब्रेकआउट्स की समस्या बढ़ने लगती है.

एक्सपर्ट के अनुसार, त्वचा मौसम देखकर नहीं, बल्कि अपने आसपास के वातावरण के अनुसार प्रतिक्रिया करती है. इसलिए बदलते मौसम के साथ अपनी स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना स्वस्थ और चमकदार त्वचा बनाए रखने का सबसे आसान तरीका माना जाता है.

त्वचा को खराब करने वाली आदतें

  • नींद पूरी न होना- कम सोने से त्वचा को खुद को रिपेयर करने का समय नहीं मिलता है.
  • सनस्क्रीन न लगाना- धूप की यूवी किरणें त्वचा की नमी और कोलाजेन को खत्म करती हैं.
  • पानी कम पीना- शरीर में पानी की कमी से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है.
  • खराब खानपान- ज्यादा चीनी और जंक फूड खाने से झुर्रियां जल्दी आती हैं.

यह भी पढ़ें:- कम खर्च में पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार, ये 5 Beauty Hacks सच में करते हैं कमाल

यह भी पढ़ें:- नारियल, बादाम समेत इन 5 तरह का तेल करी पत्तों के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं, मिलेंगे घने-मजबूत और लंबे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti-Ageing Hack, Skincare Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com