विज्ञापन

घर पर बने फ्रूट जूस का स्वाद बढ़ाने के 2 आसान देसी तरीके

​How To Fix Tasteless Juice: मार्केट जैसे स्वाद वाला जूस घर पर चाहते हैं, तो आपको बस अपनी किचन में रखी दो जादुई चीजें जूस में मिलानी हैं. इस आर्टिकल में जानें क्या हैं वो दो चीजें.

घर पर बने फ्रूट जूस का स्वाद बढ़ाने के 2 आसान देसी तरीके
​Natural Sweeteners For Juice: स्वादिष्ट और हेल्दी जूस कैसे बनाएं. (AI Generated Image)

Summer Refreshing Drinks Tips: घर पर बनाया हुआ फ्रूट जूस कई बार हेल्दी तो होता है, लेकिन उसका स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा चीनी मिलाए जूस को टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ये 2 आसान चीजें आपकी बड़ी मदद कर सकती हैं.

जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों का मौसम आते ही प्यास बुझाने के लिए सबसे पहले याद आता है ठंडा-ठंडा जूस. सेहत के लिहाज से देखें तो बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस के मुकाबले घर पर बना ताजा जूस कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर लोगों की एक शिकायत होती है कि "घर पर निकाले गए जूस में वो बात नहीं आती" जो मार्केट में मिलने वाले जूस में होती है.  ​अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और बच्चे या घर के बड़े घर का जूस पीने में आनाकानी करते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए क्या करें. 

fruit juice tasty kaise banaye, juice ko tasty banane ke liye kya milaye, ghar ka juice taste improve kaise kare, Why juices taste bland at home,

fruit juice tasty kaise banaye

फ्रूट जूस का स्वाद फीका क्यों लगता है? (Why does homemade juice taste bland)

​अक्सर हम जूसर में फल डालते हैं और जूस निकालकर गिलास में भर लेते हैं. लेकिन फलों की अपनी मिठास कभी कम तो कभी ज्यादा हो सकती है. साथ ही, जूस निकालने की प्रक्रिया में कुछ फलों का स्वाद थोड़ा सपाट (flat) हो जाता है. इसी 'मिसिंग फ्लेवर' को वापस लाने के लिए हमें कुछ खास चीजों की जरूरत होती है.

फ्रूट जूस को टेस्टी बनाने के 2 सीक्रेट इंग्रेडिएंट (What to Mix to make the juice tasty)

​1. काला नमक और भुना जीरा- 

​काला नमक किसी भी ड्रिंक के स्वाद को बढ़ा देता है. इसमें मौजूद मिनरल्स न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि डाइजेशन यानी पाचन में भी मदद कर सकते हैं.
​कैसे इस्तेमाल करें- जब भी आप मौसंबी, संतरा, तरबूज या मिक्स फ्रूट जूस बनाएं, तो उसमें एक चुटकी काला नमक और आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर डाल दें.

fruit juice tasty kaise banaye, juice ko tasty banane ke liye kya milaye, ghar ka juice taste improve kaise kare, Why juices taste bland at home,

Juice ko tasty banane ke liye kya milaye. 

2. पुदीना और नींबू का रस- 

​फ्रेश पुदीना और नींबू का मेल किसी भी साधारण जूस को 'मॉकटेल' जैसा लग्जरी स्वाद दे सकता है.

​कैसे इस्तेमाल करें- जूस निकालते समय ही 4-5 पुदीने की पत्तियां साथ में पीस लें या बाद में जूस में नींबू का रस निचोड़ दें.

FAQ

Q1. क्या बिना चीनी जूस को टेस्टी बनाया जा सकता है?
हाँ, सही फल और फ्लेवर बूस्टर मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है.

Q2. घर का जूस फीका क्यों लगता है?
अक्सर गलत फल कॉम्बिनेशन या ज्यादा पानी की वजह से.

Q3. जूस में शहद मिलाना सही है?
कम मात्रा में मिलाया जाए तो बेहतर विकल्प हो सकता है.

Q4. बच्चों के जूस का स्वाद कैसे बढ़ाएं?
फ्रूट ब्लेंड और नैचुरल फ्लेवर सही रहता है.

ये भी पढ़ें- दूध फट गया है? फेंकने की गलती न करें, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स... 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com