विज्ञापन

बिना पैसा खर्चे फ्री में पुराने फोन से बढ़ाएं घर की स‍िक्‍योरिटी, ऐसे बनाएं DIY सीसीटीवी कैमरा, निगरानी का तगड़ा जुगाड़

DIY Home Security Camera: अगर घर की सुरक्षा बढ़ानी है और बजट नहीं है, तो इस आसान ट्रिक से पुराने फोन को CCTV कैमरे में बदलें – बिल्कुल फ्री.

बिना पैसा खर्चे फ्री में पुराने फोन से बढ़ाएं घर की स‍िक्‍योरिटी, ऐसे बनाएं DIY सीसीटीवी कैमरा, निगरानी का तगड़ा जुगाड़
पुराने स्मार्टफोन को CCTV कैमरा बनाकर घर की निगरानी की जा सकती है.

Phone To CCTV Camera: आज के समय में घर की सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, लेकिन हर कोई महंगे CCTV कैमरे लगवाने का खर्च नहीं उठा सकता. ऐसे में अगर आपके घर में कोई पुराना स्मार्टफोन बेकार पड़ा है, तो वह आपके काम आ सकता है. जी हां, आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने पुराने फोन को एक स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे में बदल सकते हैं. यह न सिर्फ आपके घर की निगरानी करेगा, बल्कि आपको रियल टाइम अपडेट भी देगा. इस तरह के ऐप‑based CCTV सेटअप का इस्तेमाल कई लोग बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए कर रहे हैं

कुछ आसान स्टेप्स और फ्री ऐप्स की मदद से आप अपने घर की सिक्योरिटी को काफी मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आसान और काम की जुगाड़ के बारे में.

कैसे काम करता है पुराना फोन CCTV की तरह?

पुराना स्मार्टफोन एक कैमरे की तरह काम करता है, जो लगातार वीडियो रिकॉर्ड या लाइव स्ट्रीम करता है. इसे इंटरनेट से जोड़कर आप अपने दूसरे फोन या लैपटॉप पर कहीं से भी लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मैंने 120 दिन तक फ्राइड फूड नहीं खाया, नतीजे देखकर खुद हैरान रह गया, 23 साल के अवधेश ने साझा किया अनुभव

किन लोगों के लिए यह हैक सबसे ज़्यादा उपयोगी है?

किराए पर रहने वाले लोग: जो महंगा CCTV लगवाने या दीवार में ड्रिल कराने से बचना चाहते हैं.
पेरेंट्स : बच्चों, बुजुर्गों या पालतू जानवरों पर नज़र रखने के लिए.
पीजी / हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स : कम बजट में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए.
दुकानदार : दुकान, काउंटर या स्टोर रूम की निगरानी के लिए.

पुराना फोन CCTV बनाते समय इन गलतियों से बचें

  • किसी भी अनजान या बिना रिव्यू वाले ऐप को इंस्टॉल करने से बचें.
  • फोन को ऐसी जगह न रखें जहां निजी स्थान (जैसे बेडरूम या बाथरूम) कवर हों.
  • कैमरे की क्वालिटी बेहतर रखने के लिए लेंस साफ रखें.
  • फोन को हमेशा चार्जिंग पर लगा कर रखें, ताकि बीच में कैमरा बंद न हो.
  • Wi‑Fi कनेक्शन मज़बूत और सुरक्षित होना चाहिए, ताकि वीडियो लैग न करे.

क्या-क्या चाहिए?

  • एक पुराना स्मार्टफोन.
  • इंटरनेट कनेक्शन (WiFi बेहतर रहेगा)
  • एक फ्री CCTV ऐप (जैसे Alfred Camera, Manything)
  • फोन स्टैंड या रखने की सही जगह

DIY CCTV कैमरा बनाने का आसान तरीका

1. ऐप डाउनलोड करें

पुराने और नए दोनों फोन में एक ही ऐप डाउनलोड करें. ऐसे कई ऐप्स आते हैं जो काफी पॉपुलर हैं और सीसीटीवी सेटअप बनाने में मददगार हैं.

2. अकाउंट लॉगिन करें

अब आपको दोनों फोन में एक ही गूगल अकाउंट से लॉगिन करना है. इससे दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाएंगे.

3. फोन सेट करें

अब अगले स्टेप में आपको पुराने फोन को कैमरा मोड पर रखें और नए फोन को व्यूवर मोड पर.

4. सही जगह रखें

पुराने फोन को ऐसी जगह रखें जहां से पूरे कमरे या एरिया का व्यू साफ दिखे, जैसे दरवाजे के सामने या लिविंग रूम में.

ये भी पढ़ें: नोएडा की इस मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता किचन का सामान, आप भी कर लें ग्रॉसरी शापिंग

5. पावर सप्लाई जरूरी है

अब ये फोन आपका हर समय ऑन रहेगा, तो इस सेटअप को चलने के लिए फोन को चार्जर से जोड़कर रखना जरूरी है, ताकि फोन की बैटरी खत्म न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स:

  • मोशन डिटेक्शन (कोई हिले तो अलर्ट).
  • लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग.
  • नाइट विजन (कुछ ऐप्स में).
  • वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टोरेज.

इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी:

  • फोन को गिरने से बचाने के लिए स्टैंड या ट्राइपॉड इस्तेमाल करें.
  • बेहतर क्वालिटी के लिए कैमरा साफ रखें.
  • WiFi कनेक्शन मजबूत होना चाहिए.
  • इंटरनेट स्लो हुआ तो वीडियो लैग हो सकता है.
  • फोन ज्यादा गर्म हो सकता है, इसलिए वेंटिलेशन रखें.
  • प्राइवेसी के लिए सुरक्षित पासवर्ड रखें.

क्यों है ये जुगाड़ फायदेमंद?

यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में घर की सुरक्षा बढ़ाना चाहते हैं. किराए के घर में रहने वालों या छोटे दुकानदारों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.

ध्यान दें: CCTV ऐप इंस्टॉल करते समय हमेशा trusted apps चुनें और कैमरा को private जगहों की ओर न रखें.

ये भी पढ़ें: 

बहू‑बेटे का कमरा सास‑ससुर से कितना दूर होना चाहिए? दिल्ली में रहने वाली शादीशुदा महिला ने साझा किए अनुभव

गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com