Noida Grocery Shopping Guide: आज के समय में महंगाई जिस चरम पर पहुंच गई है हर कोई जानता है. इस महंगाई का असर आपके किचन पर भी खूब पड़ता है. ऐसे में घर में किचन संभालने वाले महिलाओं को ही ये सब मैनेज करना पड़ता है. अगर आप भी सस्ते में और अच्छी क्वालिटी में रोजमर्रा की शापिंग सस्ते में करना चाहते हैं वो भी बिना क्वालिटी से समझौता किए तो नोएडा की भंगेल मार्केट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. नोएडा की इस लोकल मार्केट में आपको आपके किचन के लिए दाल, चावल, आटा, मसाले, तेल और ताजी सब्जियां तक बेहद किफायती दामों पर आराम से मिल जाती हैं. इस मार्केट की सबसे खास बात ये है कि इस मार्केट में आप थोक और रीटेल दोनों ही तरह से खरीदारी कर सकते हैं.
भंगेल मार्केट में क्या-क्या मिलता है ?

भंगेल मार्केट में अगर आप ग्रॉसरी करने जाने की सोच रहे हैं तो आपको यहां पर-
- फ्रेश हरी सब्जियां और फल मिल जाएंगे.
- इसके अलावा यहां पर दाल, चावल, आटा और किचन में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान मिल जाएंगे.
- यहां पर आपको मसाले और ड्राई फ्रूट्स भी अच्छी कीमत पर मिल जाएंगे.
- किचन के जरूरी सामाना से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स भी इस मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे.
क्यों है यहां शॉपिंग सस्ती?
अगर आपके मन में सवाल आ रहा है कि यहां पर सामान सस्ता क्यों मिलता है तो आपको बता दें कि यहां पर दुकानदार अक्सर सीधे सप्लायर से सामान मंगाते हैं, जिस वजह से कीमतें कम होती है और क्वालिटी भी अच्छी मिलती है. यहां पर सामान आपको थोक के भाव में मिलता है. इसके साथ ही लोकल सप्लाई चेन होने की वजह से ट्रांसपोर्ट का खर्च कम हो जाता है. इसके अलावा आप यहां पर मोलभाव भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा नहीं, दिल्ली की वो मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलता है बिजली का सामान, वीकेंड पर जरूर करें विजिट
किसके लिए है बेस्ट?
- अगर आप महीनेभर की ग्रॉसरी शापिंग एक साथ करते हैं तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट हैं.
- अगर आपकी छोटी दुकान है या फिर रेस्टोरेंट है, तो आप यहां से शॉपिंग कर सकते हैं.
- इसके साथ ही यहां पर हर बजट के हिसाब से सामान मिल जाता है. इसलिए आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है.
कब जाएं और कैसे करें स्मार्ट शॉपिंग?
अगर आप भी भंगेल मार्केट में शॉपिंग करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें-
- अगर सब्जियां लेने जा रहे हैं तो सुबह या शाम के समय जाएं उस वक्त सब्जियां फ्रेश मिलती हैं.
- इसके अलावा भोड़ से बचने के लिए आप इस मार्केट में वीक डे पर जाएं.
- एक ही दुकान से सामान ना खरीदें, 1-2 दुकानों पर जाकर कीमत का पता लगा लें.
- अगर आप सामान थोक में खरीदते हैं तो आपको सामान सस्ता और अच्छे डिस्काउंट पर मिलेगा.
क्यों बन रही है लोगों की पहली पसंद?
आज के समय में जब महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में भंगेल मार्केट लोगों के लिए राहत की तरह हैं. यहां पर कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है. यही वजह है कि नोएडा और आसपास के इलाकों के लोग यहां बार-बार शॉपिंग करने आते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं