Brain Boosting Foods: ऐसा शायद ही कोई होगा जो चाहेगा कि उसका दिमाग तेज ना हो. अक्सर हमारी कोशिश भी यही रहती है कि घर के बच्चे और बड़ों सभी को खाने-पीने के लिए वो चीजें दी जाएं जो दिमागी सेहत को दुरुस्त रखती हैं और याद्दाश्त तेज (Memory Sharp) करने वाली साबित होती हैं. यहां भी कुछ ऐसे ही फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो दिमाग को तेज बनाने में अच्छा असर दिखाते हैं. इनके पोषक तत्व दिमाग की सेहत भी अच्छी रखते हैं और दिमाग को शार्प भी करते हैं. जानिए कौनसे हैं ये फूड्स.
क्या चावल खाने से बढ़ जाता है मोटापा? जानिए Rice से शरीर पर कैसा असर पड़ता है
दिमाग तेज बनाने के लिए फूड्स | Foods For Sharp Mind
अंडेडाइट में अंडे (Egg) आसानी से शामिल किए जा सकते हैं. अंडे खाने पर दिमाग तेज होने में मदद मिलती है. अंडों में कॉलिन होता है जो याद्दाश्त तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके अलावा अंडे विटामिन बी12 और प्रोटीन के भी अच्छे स्त्रोत हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बनना चाहते हैं मेंटली स्ट्रॉन्ग, तो इन 7 आदतों को बना लीजिए लाइफस्टाइल का हिस्सा
सूखे मेवे और बीजसूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट (Walnuts) को ब्रेन फूड्स कहा जाता है. इनके अलावा बीजों में अलसी के बीज और चिया सीड्स भी खाए जा सकते हैं. इन बीजों से ब्रेन सेल्स डैमेज से बचती हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भी अच्छी मात्रा होती है जो ब्रेन हेल्थ को बेहतर रखती है.
कद्दू के बीजअलग से कद्दू के बीजों (Pumpkin Seeds) को खाने की सलाह इसीलिए दी जा रही है क्योंकि ये बीज दिमागी सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित होते हैं. इन बीजों से दिमाग शार्प होता है. इनके पोषक तत्वों की बात करें तो इनमें जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर भी अच्छी मात्रा में होता है.
हरी सब्जियांआमतौर पर हरी सब्जियों को खाने की सलाह दी ही जाती है क्योंकि इन सब्जियों में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं. आप पालक, मेथी, करेला और ब्रोकोली खा सकते हैं.
हल्दीऔषधीय गुणों से भरपूर हल्दी (Turmeric) सब्जी पकाते समय उसमें जरूर डाली जाती है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेमोरी बढ़ाने और ब्रेन सेल्स को ग्रो करने में मददगार होते हैं. शार्प दिमाग के लिए आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं