Healthy Tips: अक्सर ही लोगों को चावल खाने के बाद पछतावा होने लगता है कि कहीं वजन बढ़ना ना शुरू हो जाए. लेकिन, क्या आपको एकदम सही-सही पता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता ही है? असल में चावल से कई तरह से मिथक भी जुड़ें हैं जिस चलते लोग चावल इस डर से खानपान में शामिल नहीं करते कि कहीं इससे वजन ना बढ़ने लगे. हाल ही में सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे ता रही हैं कि चावल खाने से वजन बढ़ता है या नहीं. जानिए क्या कहती हैं रुजुता.
बालों को बढ़ाने के लिए खानपान में शामिल कर लीजिए ये 5 सुपरफूड्स, उगने लगेंगे नए बाल
क्या चावल खाने से वजन बढ़ता है ?
रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) के अनुसार अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको चावल छोड़ने की जरूरत नहीं है. चावल को लेकर रुजुता का कहना है कि चावल मोटा करने वाला नहीं होता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शरीर को करना है डिटॉक्स तो रोज सुबह पी लें यह ग्रीन स्मूदी बनाकर, स्वाद में भी है कमाल
क्या एक चावल दूसरे से अच्छा है या नहीं, इसपर रुजुता का कहना है कि आपके क्षेत्र का चावल (Rice) आपके लिए अच्छा है. चाहे यह चावल बिहार का मर्चा हो, महाराष्ट्र का कोलम हो या फिर केरल का नवारा हो.
थाली में आप अपने अनुसार चावल ले सकते हैं लेकिन अगर आपके आसपास के क्षेत्र का कोई खास तरीका है चावल खाने का तो आप उसी को फॉलो कर सकते हैं. वहीं, रुजुता का यह भी कहना है कि चावल को अपनी डाइट से हटाने पर आपके बाल, स्किन और सेहत तीनों खराब होने लगते हैं. इसीलिए चावल को खानपान से बाहर नहीं निकालना चाहिए.
कैसे खाया जा सकता है चावलकई एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चावल को पकाने और खाने के कई तरीके हो सकते हैं. चावल में कार्ब्स होते हैं लेकिन यह हेल्दी होता है और इसमें बी विटामिन्स होते हैं जिससे यह वजन कम (Weight Loss) करने में भी असरदार हो सकता है. इसे अलग-अलग तरह से पकाकर खाया जा सकता है जिससे यह सेहत को और भी कई फायदे देता है.
यह सुनिश्चित करने के लिए कि चावल से वजन ना बढ़े और शरीर स्वस्थ्य रहे, आप पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दे सकते हैं. चावल को हल्के गर्म पानी में धोकर पका सकते हैं जिससे उसमें से स्टार्च निकल जाता है. चावल में लाल-हरी सब्जियां डालकर या इन सब्जियों के साथ इसे खाया जा सकता है जिससे सेहत अच्छी रहे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं