बालों में डैंड्रफ होना, खुजली होना या सिर की त्वचा में जलन और छोटे-छोटे दाने होना आम समस्याएं हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है नीम के तेल का इस्तेमाल करना. नीम के तेल को बालों से जुड़ी इन समस्याओं में बेहद असरदार माना जाता है. वहीं, अच्छी बात यह है कि आप घर पर भी बड़ी आसानी से 100% शु्द्ध नीम का तेल बना सकते हैं. यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं. साथ ही जानेंगे नीम के तेल से बालों को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं.
चाहिए होंगी ये चीजें-
नीम का तेल बनाने के लिए आपको ताजी नीम की पत्तियां और नारियल के तेल की जरूरत होगी.
कैसे बनाएं नीम का तेल?- सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर साफ कर लें. इसके बाद इन्हें अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रहे कि पत्तियों में थोड़ा भी पानी न रहे.
- अब, मिक्सर जार में डालकर इन पत्तियों को पीस लें. आप चाहें, तो पत्तियों को कूट भी सकते हैं.
- जब, पत्तियों की चटनी जैसी बनकर तैयार हो जाए, तब एक भारी तले वाली कढ़ाई में नारियल तेल डालकर गर्म कर लें.
- तेल हल्का गर्म होने पर इसमें नीम की पत्तियों से तैयार पेस्ट डालें.
- इस मिश्रण को धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि पत्तियां जलें नहीं.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
- जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे साफ और पूरी तरह सूखी छलनी या कपड़े से छान लें.
- इतना करते ही आपका नीम का तेल बनकर तैयार हो जाएगा, आप इसे किसी साफ और सूखी बोतल में स्टोर कर रख सकते हैं.
बालों पर नीम का तेल लगाने के क्या फायदे हैं?
डैंड्रफ कम करने में करता है मददहेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, नीम में निंबिडिन नाम का तत्व पाया जाता है. वहीं, कुछ पुरानी रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि निंबिडिन इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही इसमें फंगस को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं. ऐसे में नीम का तेल लगाने से डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अगर आपको सिर में बहुत खुजली होती है, तो नीम का तेल लगाने से आपको थोड़ी राहत मिल सकते हैं.
जुओं से छुटकारा पाने में मददगारनीम का तेल बालों से जुओं को खत्म करने में भी असर दिखा सकता है. अगर आपको लगता है कि आपके बालों में जूं हैं, तो आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों में नीम का तेल कैसे लगाएं?नीम का तेल कई तरह से आपको फायदा पहुंचा सकता है. लेकिन इसे सीधे बालों में लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. इसके साथ ही नीम के तेल को ज्यादा मात्रा में सिर पर न लगाएं, इसे हमेशा किसी और तेल में मिलाकर ही इस्तेमाल करें. पहले थोड़ी सी जगह पर लगाकर 30 मिनट तक देखें, अगर ऐसा करने से आपको सिर पर जलन या रेडनेस की समस्या हो, तो इस तेल का इस्तेमाल करने से बचें.
यह भी पढ़ें- चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं