Tips To Clean Steel Thermos: बच्चे और बड़े स्टेनलेस स्टील का थर्मस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. चाय, कॉफी, सूप या जूस को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं. आप रोज थर्मस इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रोजाना सफाई नहीं करते हैं. इसी कारण थर्मस के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. चाय और दूध के दाग के अलावा बोतल से गंदी बदबू आने लगती है. अगर आप रोजाना बोतल सही से साफ नहीं करेंगे तो यही अजीब सी बदबू बोतल में हमेशा रह जाएगी, जो साधारण तरीके से धोने से बिल्कुल नहीं जाती है. भले ही चमचमाती स्टेनलेस स्टील की थर्मस साफ नजर आती हो, पर चल तो ये है कि उसमें सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं, जो आप या आपके बच्चे को बीमार कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप मिनटों में आप बोतल के सारे बैक्टीरिया मिनटों में मार सकते हैं.

Photo Credit: NDTV
थर्मस यूज करने के बाद तुरंत धोएं
थर्मस को आप जब इस्तेमाल करें तो शाम में जरूर उसे वॉश करें. सच कहे तो बहुत कम ही लोग बोतल को धोते हैं. जब याद आए तब बोतल धोने की अपनी आदत बदल दीजिए, ज्यादा अच्छा है कि बोतल को रोज धोने की आदत डालिए. अगर आप बोतल में दूध या चाय रखते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि जैसे ही दूध या चाय खत्म हो आप उसे धो दें. अगर आप धो नहीं पाते हैं, तो उसके लिए जरूरी है कि ऑफिस या जहां भी हो आप बोतल को पानी से ही धो दें. जब आप घर पहुंचे तो बोतल को लिक्विड और ब्रश की मदद से अच्छे से क्लीन करें.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टूथपेस्ट से बोतल की बदबू हो जाएगी दूर
स्टेनलेस स्टील थर्मस में हल्का गर्म पानी डाल दीजिए और उसमें थोड़ा सा टूथपेस्ट डालकर ब्रश की मदद से अच्छे से साफ कीजिए. आप ब्रश से करीब एक मिनट तक ब्रश से साफ कीजिए. आप देखेंगे कि कुछ ही मिनटों में बोतल की सारी बदबू चली गई है और बोतल अंदर से बिल्कुल साफ हो गई है.
गर्म पानी और हल्के बर्तन वाले साबुन से करें साफ
रोज की सफाई के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं है. थर्मस में गर्म पानी भर दें और उसमें हल्के डिश सोप की कुछ बूंदें डाल दें. ये करने के बाद लंबे हैंडल वाले बॉटल ब्रश से अंदर की सतह को ठीक से साफ करें. थर्मस के नीचे वाले हिस्से और किनारों पर अच्छे से सफाई करें. इन्हीं जगहों पर बचे हुए ड्रिंक और दाग जमा होते हैं. ब्रश से धीरे से रगड़ने से ग्रीस, दाग और चाय या कॉफी के निशान और बैक्टीरिया हट जाते हैं. स्टील की सतह को नुकसान न हो इसके लिए ज्यादा जोर लगाकर सफाई न करें.
बदबू और जिद्दी दाग बेकिंग सोडा
अगर आपके भी थर्मस के अंदर से बदबू आ रही है और कुछ दाग भी आसानी से निकल नहीं रहे हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए थर्मस में एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें और उसमें गर्म पानी भर कर रख दें. इसको रातभर भी रख सकते हैं. इसके बाद थर्मस अच्छी तरह पानी से धो लें, फिर सामान्य तरीके से साफ कर दें. यह तरीका अंदर की जमी गंध और दाग को कम करता है. इसके बाद थर्मस ज्यादा साफ और फ्रेश हो जाएगी.
रबड़ को न करें नजरअंदाज
बहुत से लोग थर्मस की बोतल को अच्छे से साफ कर लेते हैं, लेकिन ढक्कन और रबड़ सील पर ध्यान नहीं देते हैं. इन हिस्सों में नमी और ड्रिंक के छोटे कण फंस जाते हैं. समय के साथ यही बदबू की वजह बन जाती है. अगर ढक्कन के हिस्से को अलग कर लें. उसे गर्म पानी के साथ लिक्विड साबुन से अलग करके धो लें. बोतल के ढक्कन के छोटे और मुश्किल हिस्सों तक पहुंचने के लिए किसी छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें. सफाई के बाद सभी हिस्सों को धोना बेहद जरूरी है.
धोने के बाद थर्मस को पूरी तरह सुखा दें
थर्मस को धोने के बाद तुरंत ढक्कन बंद न करें. अंदर अगर नमी है, तो इससे कुछ समय बाद सीलन की गंध आने लग सकती है. इसलिए थर्मस को खोल कर अच्छी तरह सूखने दें. इसे किसी हवा वाली जगह पर रख दें, ताकि अंदर और ढक्कन के सभी हिस्से की नमी पूरी तरह निकल जाए. जैसे ही थर्मस सूख जाए, तब उसको बंद करके रख दें.
हर हफ्ते करें डीप क्लीनिंंग
रोज थर्मस को धोने के बाद भी कुछ अवशेष अंदर रह सकते हैं. इसलिए कुछ हफ्ते में एक बार डीप क्लीनिंग करना सही रहता है. इसके लिए थर्मस में गर्म पानी डालकर उसमें बेकिंग सोडा या फिर सफेद सिरके का इस्तेमालकर सकते हैं. इसको कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद थर्मस को साफ पानी से धो लें. इससे अंदर की सारी गंदगी साफ हो जाएगी. थर्मस लंबे समय तक साफ एवं फ्रेश बना रहता है.
प्रस्तुति: दीपांशी
यह भी पढ़ें- चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं