Healthy Habits: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें देखकर लगता है कि इन्हें हार और जीत से फर्क नहीं पड़ता या कहें ये लोग दुख से तुरंत उभर जाते हैं. असल में ये वो लोग हैं जिन्हें हम मेंटली स्ट्रॉन्ग (Mentally Strong) कहते हैं. जीवन में मेंटली स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है. मेंटली स्ट्रॉन्ग लोग हर मुश्किल, हर चुनौती और हर असफलता के लिए तैयार रहते हैं. अपने ख्यालों को खुद पर हावी होने से रोकना और अपने ख्यालों को काबू करना भी मेटंली सट्रॉन्ग लोगों की पहचान होती है. अगर आप भी जीवन में मेंटली स्ट्रॉन्ग बनना चाहते हैं तो कुछ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं.
क्या चावल खाने से बढ़ जाता है मोटापा? जानिए Rice से शरीर पर कैसा असर पड़ता है
ये आदतें बनाती हैं मेंटली स्ट्रॉन्ग
सीखें स्ट्रेस कम करनामेंटली स्ट्रॉन्ग यानी दिमागी रूप से मजबूत बनने के लिए स्ट्रेस मैनेज करना बेहद जरूरी है. स्ट्रेस (Stress) कम करने के लिए आप डीप ब्रीदिंग कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं या फिर एक्सरसाइज कर सकते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बालों को बढ़ाने के लिए खानपान में शामिल कर लीजिए ये 5 सुपरफूड्स, उगने लगेंगे नए बाल
सकारात्मकता लाएंअपने जीवन में और विचारों में सकारात्मकता लाना शुरू करें. आप जितने सकारात्मक यानी पॉजीटिव रहेंगे उतना ही बुरी चीजें आपको कम प्रभावित करेंगी. इसी तरह माइंडफुलनेस आती है और इसी तरह आप बेहतर चीजों पर फोकस कर पाते हैं.
डर पर जीत पानाआपको अपने डर पर जीत पानी होगी. जितना ज्यादा आप किसी भी चीज से डरेंगे उतना ही वो चीज आपको डराएगी. इस डर से पार पाने की कोशिश करें.
खुश रहेंखुश रहना भी मेंटली स्ट्रॉन्ग होने की तरफ एक कदम है. आप जितना खुश रहेंगे उतना ही आपको अपने जीवन से संतुष्टि महसूस होती है.
मुश्किलों के लिए रहें तैयारयह जरूरी है कि आप खुद को हर मुश्किल और हर कठिन स्थिति के लिए तैयार रखें. जैसाकि आप जानते हैं कि आपको किसी चीज से डरना या घबराना नहीं है, इसीलिए आपको खुदको मुश्किलों के लिए तैयार रखना है.
बनाएं नए गोल्सआपको जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए गोल्स (Goals) बनाने जरूरी हैं. जीवन में जब आपका सेट गोल होगा तो आपको पता होगा कि आपको किसी भी छोटी-बड़ी बात से प्रभावित नहीं होना है. इससे आपको आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी मिलती है.
गलतियों को एक्सेप्ट करना सीखेंअपनी गलतियों से मुंह छिपाने के बजाय इन गलतियों से सामना करें और गलतियों को सुधारने और इनसे सीख लेने पर अपना ध्यानकेंद्रित करें. गलतियां एक्सेप्ट करके उनसे सीख लेना ही आपको मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं