हर इंसान को कभी न कभी किसी से प्यार जरूर होता है. कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो जिंदगी भर के लिए जुड़ जाते हैं और उम्र भर तक साथ निभाते हैं, तो कुछ रिश्ते 2-4 सालों में या फिर उससे भी जल्दी टूट जाते हैं. दरअसल, किसी भी रिश्ते की शुरुआत डेटिंग होती है. डेटिंग का समय ही ऐसा होता है, जो यह तय करता है कि आपको रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए या नहीं. अगर, आप किसी को डेट कर रहे हैं, तो सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि कुछ संकेतों पर भी ध्यान देना जरूरी है. रिश्तों की शुरुआत में कई बार ऐसे रेड फ्लैग्स नजर आते हैं जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आगे चलकर दिल टूटने और मानसिक तनाव की वजह बन सकते हैं. रिलेशनशिप कोच जवाल भट्ट ने ऐसे कुछ साइन बताए है, जो बता सकते हैं रिश्ता ठीक है या नहीं.
रिलेशनशिप कोच जवाल भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि आपके पार्टनर के व्यवहार में कुछ खास नकारात्मक संकेत बार-बार दिखाई दें, तो यह समझने का समय आ जाता है कि यह रिश्ता आपके लिए सही नहीं है.
बदतमीज
अगर, आप किसी को डेट कर रहे हैं और सामने वाला किसी का सम्मान नहीं करता. वह आपके सामने तो अच्छा बनकर दिखाता है और दूसरे से सही से बात तक नहीं करता, तो यह संकेत आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे रिश्ते में आगे बढ़ने से बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं.
शारीरिक चाहत
अगर, आप किसी को डेट कर रहे हैं और सामने वाला सिर्फ आपके साथ शारीरिक जुड़ाव के लिए ज्यादा उत्तेजित रहता है, आपको बिना किसी झिझक के अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छाओं के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए. अगर, ऐसा नहीं होता तो वह सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए आपको डेट कर रहा है. ऐसे में आपको पीछे हटना चाहिए.
अट्रैक्शन
आप जिसे डेट कर रहे हैं और आपको उनमें जरा भी आकर्षण महसूस नहीं होता है. आपको रिश्ते में आगे बढ़ने बेहतर है कि पीछे हट जाएं. खुद पर जबरदस्ती न करें.
ऑफलाइन न मिले
अगर वह आपके साथ ऑफलाइन मिलने का प्लान न बनाएं या हर बार बस टालते रहें, तो पीछे हट जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे में हो सकता है कि वह सिर्फ आपके साथ टाइमपास कर रहा हो.
डेट क्यों कर रहे हैं
अगर उनके इरादे आपसे मेल न खाते हों- जैसे आप शादी के मकसद से डेटिंग कर रहे हों और उन्हें पता ही न हो कि वे क्या चाहते हैं, तो पीछे हट जाएं.
दिलचस्पी नहीं लेना
अगर सिर्फ आप ही सवाल पूछ रहे हों और उन्हें जानने में दिलचस्पी ले रहे हों, जबकि वे बस जवाब दे रहे हों, तो पीछे हट जाएं.
बातचीत
अगर बातचीत में निरंतरता यानी कंट्यूनिटी नहीं है तो अपने रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि बातचीत में दूरी रिश्ते में दूरी बनाने जैसा ही रहता है. ऐसी स्थिति में आपको पीछे हटना ही सही होगा.
यह भी पढ़ें:- मैं अब भी तुम्हारा हूं, हर दिन प्यार जताने के लिए काफी हैं ये 5 छोटे-छोटे बातें
यह भी पढ़ें:- दोस्तों से फिर जुड़ना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे? एक्सपर्ट ने बताए शुरुआत करने के 5 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं