विज्ञापन

बिना स्टूल चढ़े इस देसी जुगाड़ से म‍िनटों में साफ करें सीलिंग फैन, न गिरेगी धूल, न होंगे हाथ गंदे

Fan Cleaning Tips: बिना स्टूल और बिना धूल उड़ाए सीलिंग फैन साफ करने का आसान देसी जुगाड़. घर में मौजूद सामान से मिनटों में बनेगा फैन वाइपर.

बिना स्टूल चढ़े इस देसी जुगाड़ से म‍िनटों में साफ करें सीलिंग फैन, न गिरेगी धूल, न होंगे हाथ गंदे
कुर्सी-स्टूल के बिना पंखा साफ! ये देसी ट्रिक मिनटों में करेगी काम, धूल भी नहीं गिरेगी नीचे.

Fan Cleaning Tips: बिना स्टूल, बिना धूल और बिना झंझट, पंखा साफ...  घर की सफाई में सबसे ज्यादा टाला जाने वाला काम अगर कोई है, तो वह है सीलिंग फैन साफ करना. ऊंचाई पर चढ़ना, धूल का नीचे गिरना और हाथ गंदे होना… यही वजह है कि लोग इसे बार-बार टालते रहते हैं. लेकिन अब एक ऐसा आसान देसी तरीका सामने आया है, जिसमें न स्टूल की जरूरत है और न ही धूल में हाथ लगाने की. खास बात यह है कि यह जुगाड़ घर में मौजूद सामान से ही तैयार हो जाता है. इस ट्रिक की मदद से आप कुछ ही मिनटों में पंखे की जमी धूल साफ कर सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के. दिवाली जैसी बड़ी सफाई में भी यह तरीका काफी काम का साबित हो सकता है.

अब पंखा साफ करना नहीं लगेगा मुश्किल! बिना स्टूल चढ़े इस देसी जुगाड़ से मिनटों में होगी सफाई- 

Ceiling Fan Cleaning Tips: ऊंचाई पर चढ़े बिना पंखा साफ करने का आसान ट्रिक, बिना स्टूल चढ़े ऐसे साफ करें सीलिंग फैन

घर में मौजूद सामान से बनाएं ‘फैन वाइपर'

इस जुगाड़ को तैयार करने के लिए आपको किसी खास टूल की जरूरत नहीं है. बस कुछ रोजमर्रा की चीजें जुटानी होंगी. एक कपड़े टांगने वाला हैंगर, एक लंबा पाइप या लकड़ी का डंडा, पुराना फोम स्पंज, रस्सी या टेप और थोड़ा सा डिटर्जेंट या डिशवॉश लिक्विड.

सबसे पहले हैंगर के हुक को सीधा कर लें. इसके बाद इस हैंगर को पाइप या डंडे से मजबूती से बांध दें, ताकि यह ढीला न रहे. अब फोम स्पंज को हैंगर के चारों तरफ लपेटकर रस्सी या टेप से कसकर फिक्स कर दें. ध्यान रहे कि स्पंज के बीच में थोड़ा गैप छोड़ा जाए, ताकि वह पंखे की ब्लेड को आसानी से पकड़ सके.

Aslo Read: पंखें की आवाज कर रही है दिमाग खराब? जान लीजिए सीलिंग फैन को शांत करने के देसी जुगाड़

Latest and Breaking News on NDTV

Pankha saaf karne ka Desi tarika | Pankha saaf kaise kare 

पहले सूखी धूल हटाना क्यों है जरूरी

पंखे पर जमी मोटी धूल को सीधे गीले कपड़े से साफ करने पर गंदगी फैल सकती है. इसलिए पहले सूखे वाइपर का इस्तेमाल करें. इस होममेड वाइपर को पंखे की ब्लेड में फंसाकर धीरे-धीरे चलाएं. इससे ब्लेड पर जमी मोटी हटा सकते हैं. अब आगे की सफाई आसान हो जाएगी.

गीले स्पंज से कैसे करें फिनिशिंग

अब एक बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट या डिशवॉश लिक्विड मिला दें. वाइपर के स्पंज को इसमें भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि पानी टपके नहीं. इसके बाद इस हल्के गीले स्पंज से पंखे की ब्लेड को एक-एक करके साफ करें. अगर स्पंज ज्यादा गंदा हो जाए, तो उसे दोबारा धोकर इस्तेमाल करें. इससे ब्लेड पर जमी जिद्दी गंदगी भी आसानी से हट जाएगी.

यह भी पढ़ें

Latest and Breaking News on NDTV

Fan cleaning tips without stool desi jugaad

इस देसी जुगाड़ के फायदे

इस देसी जुगाड़ की खासियत यही है कि इसमें आपको न ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है और न ही बार-बार सफाई करनी पड़ती है. एक ही टूल से पहले धूल हटती है और फिर अच्छी तरह सफाई भी हो जाती है.

अगर आप भी ऊंचाई और ज्यादा झंझट के कारण पंखा साफ करने के काम को टालते रहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए काम आसान बना सकता है. घर के छोटे-छोटे जुगाड़ कई बार बड़े काम आसान कर देते हैं, और यह ट्रिक उसी का एक अच्छा उदाहरण है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com