विज्ञापन

चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई? स्किन पर बर्फ और भाप से क्या असर होता है, जानें फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका

कई लोग चेहरे पर भाप लेकर स्किन की गहराई से सफाई करना पसंद करते हैं, तो कुछ चेहरे पर बर्फ लगाकर तुरंत ग्लो और कसाव पाना चाहते हैं. यहां जानिए चेहरे पर गर्म भाप और बर्फ की सिकाई से क्या होता है?

चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई? स्किन पर बर्फ और भाप से क्या असर होता है, जानें फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका
चेहरे पर बर्फ और भाप कैसे लें

आज के समय में हर को खूबसूरत और दमकती स्किन पाना चाहता है. इसके लिए अक्सर लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय का इस्तेमाल करते हैं. इनमें फेस स्टीमिंग और फेस आइसिंग भी बहुत चर्चा में रहता है. कई लोग चेहरे पर भाप लेकर स्किन की गहराई से सफाई करना पसंद करते हैं, तो कुछ चेहरे पर बर्फ लगाकर तुरंत ग्लो और कसाव पाना चाहते हैं. हालांकि, ये दोनों तरीके स्किन पर बिल्कुल अलग तरह से काम करते हैं. चलिए आपको बताते हैं चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई दोनों में क्या असर होता है और इसका सही तरीका क्या है?

फेस स्टीमिंग क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, फेस स्टीमिंग यानी चेहरे पर भाप लेना. गर्म भाप स्किन का तापमान बढ़ाती है, जिससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और स्किन के अंदर जमा गंदगी, एक्स्ट्रा तेल और मृत कोशिकाएं नरम होकर आसानी से साफ हो जाती हैं. चेहरे की सफाई के लिए रात में सोने से पहले या हफ्ते में एक बार फेस स्टीमिंग यानी भाप लेना अच्छा माना जाता है.

फेस स्टीमिंग यानी भाप लेना का सही तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें.
  • एक बर्तन में पानी उबालें और उससे 10 से 12 इंच की दूरी बनाकर बैठें.
  • सिर पर तौलिया रख लें ताकि भाप बाहर न निकले.
  • 5 से 7 मिनट तक भाप लें.
  • इसके बाद मुलायम कपड़े से चेहरा पोंछें और तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं.

फेस आइसिंग क्या है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, फेस आइसिंग यानी बर्फ की सिकाई का मतलब है चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करना. बर्फ की ठंडक से स्किन की रक्त वाहिकाएं कुछ समय के लिए सिकुड़ जाती हैं और फिर सामान्य होने पर ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है. इससे चेहरे की सूजन, लालिमा और आंखों के नीचे की फुलावट कम हो सकती है. इससे स्किन में ताजगी और कसाव महसूस होता है. सुबह उठने के बाद, खासकर जब चेहरा सूजा हुआ लगे या मेकअप से पहले बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद हो सकता है.

बर्फ की सिकाई का सही तरीका

बर्फ को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाएं.
इसे साफ सूती कपड़े या रुमाल में लपेट लें.
1 से 2 मिनट तक चेहरे पर गोलाकार गति में हल्के हाथों से लगाएं.
बर्फ को एक जगह ज्यादा देर तक न रखें.

यह भी पढ़ें:- पौधों के लिए प्लास्टिक के गमले या मिट्टी के गमले, जानिए गार्डनिंग के लिए कौन सा पॉट ज्यादा अच्छा

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर लहसुन लगाने से क्या होता है? लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन के किनारों से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन से जले हुए दाग हटाने का आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Face Steaming, Face Icing, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com