विज्ञापन

रसोई के गंदे और चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को कैसे साफ करें? शशांक आल्शी ने बताया आसान तरीका

फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एग्जॉस्ट फैन और उसके शटर को साफ करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

रसोई के गंदे और चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को कैसे साफ करें? शशांक आल्शी ने बताया आसान तरीका
एग्जॉस्ट फैन को कैसे साफ करें?
(Photo Credit: @alshihacks/Instagram)

रसोई में खाना बनाते हुए निकलने वाला धुआं और तेल समय के साथ धीरे-धीरे एग्जॉस्ट फैन पर जमने लगता है. ऐसे में एग्जॉस्ट फैन देखने में बेहद गंदा लगने लगता है. कई बार ये चिकनाई और गंदगी इतनी ज्यादा हो जाती है कि आसानी से निकलती नहीं है. अगर आपके किचन में भी एग्जॉस्ट फैन का यही हाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एग्जॉस्ट फैन और उसके शटर को साफ करने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

ऐसे करें गंदे एग्जॉस्ट फैन को साफ

स्टेप नंबर 1- सबसे पहले फैन का शटर और पार्ट निकालें

सबसे पहले अपने एग्जॉस्ट फैन का शटर निकालें. इसके बाद फैन का जो हिस्सा आसानी से बाहर निकल रहा हो, उसे निकाल लें. अगर अगर आपके फैन का कोई हिस्सा आसानी से नहीं निकल रहा है, तो उसे जबरदस्ती खींचने की कोशिश न करें. 

स्टेप नंबर 2- पंखे पर लगाएं नारियल तेल

अब, अगर आपके फैन पर बहुत ज्यादा चिकनाई जमा है, तो एक कॉटन पर अच्छी मात्रा में नारियल का तेल लगाएं. इसके बाद इससे पंखे को साफ करने की कोशिश करें. तेल लगाने के बाद इसे करीब 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. शशांक बताते हैं, ऐसा करने से पंखे पर जमी हुई जिद्दी चिकनाई ढीली होने लगेगी. 

स्टेप नंबर 3- गर्म पानी से करें बाकी पार्ट्स की सफाई 

जब तक पंखे की चिकनाई ढीली हो, तब तक एक टब को आधा गर्म पानी से भर लें. इसमें थोड़ी मात्रा में डिटर्जेंट पाउडर और क्लीनिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह चला लें. इस पानी में निकाले हुए पार्ट्स को करीब 5 मिनट तक भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से पार्ट्स की सफाई कर लें. 

स्टेप नंबर 4- पंखे की सफाई 

आधे घंटे बाद किसी साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से फैन से तेल को साफ कर लें. बस इतना करते ही आपका गंदा और चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन पूरी तरह साफ हो जाएगा.

यहां देखें वीडियो- 

इन बातों का रखें ध्यान 
  • फैन की सफाई करने से पहले बिजली पूरी तरह बंद करना जरूरी है. 
  • फैन के मोटर पर कभी भी गीला कपड़ा या पानी न डालें.
  • इस सब से अलग निकाले हुए पार्ट्स को भी पूरी तरह सूख जाने के बाद भी वापस लगाए.

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा गेंदा का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया गेंदे के पौधे में फूल लाने के लिए क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Remedies, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com