विज्ञापन

35 के बाद हाथ-पैरों की त्वचा लटकने लगी है तो क्या लगाएं? स्किन एक्सपर्ट से बनाया कैसे टाइट और यंग रहेगी स्किन

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट नीरा नाथन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने हाथ और पैरों की स्किन को टाइट रखने के कुछ असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

35 के बाद हाथ-पैरों की त्वचा लटकने लगी है तो क्या लगाएं? स्किन एक्सपर्ट से बनाया कैसे टाइट और यंग रहेगी स्किन
लटकी हुई स्किन को टाइट कैसे करें?
(Photo Credit: Freepik)

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे के अलावा हाथ और पैरों की स्किन पर भी एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं. खासकर 30 की उम्र पार करने के बाद स्किन ढीली या लटकी हुई लगने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट नीरा नाथन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने हाथ और पैरों की स्किन को टाइट रखने के कुछ असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- टैनिंग से बचना है जरूरी

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे उम्र तक टाइट और यंग दिखे, तो सबसे पहले खुद को धूप और टैनिंग से बचाकर रखें. सूरज की हानिकारक यूवी रेज स्किन के डीएनए को नुकसान पहुंचाकी हैं, जिससे समय के साथ कोलेजन ब्रेक होने लगता है और स्किन लटकी-लटकी लगने लगती है. ऐसे में खासकर घर से बाहर जाते समय चेहरे के साथ-साथ अपने हाथ, पैर और गर्दन पर भी सन्सक्रीन जरूर लगाएं. 

नंबर 2- एक्सफोलिएशन

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, स्किन को टाइट रखने के लिए आप ग्लाइकोलिक एसिड की मदद ले सकते हैं. ये स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, जिससे डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं और सेल टर्नओवर में मदद मिलती है. ऐसे में आप हफ्ते में दो से तीन बार हाथ और पैरों पर भी ग्लाइकोलिक एसिड लगा सकते हैं. 

नंबर 3- रेटिनॉल 

स्किन को टाइट रखने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट चेहरे के साथ-साथ बॉडी पर भी रेटिनॉल इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. इसे एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन बॉडी पर रेटिनॉल लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. 

नंबर 4- कोलेजन सप्लीमेंट्स 

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट एक्सपर्ट की सलाह के बाद कोलेजन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देती हैं. स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, कुछ रिसर्च में हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन सप्लीमेंट्स को त्वचा की इलास्टिसिटी और टोन में सुधार में असरदार बताया गया है. लेकिन कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर बालों के लिए Serum कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से बाल बढ़ेंगे भी और शाइनी भी रहेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com