Healthy Drinks: बात जब सेहत को दुरुस्त रखने की होती है तो कोशिश यही की जाती है कि खानपान में उन्हीं चीजों को शामिल किया जाए जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व देती हैं. खाने में अनाज, फल और सब्जियों के अलावा हेल्दी ड्रिंक्स का भी अहम रोल होता है. असल में अगर डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स शामिल की जाएं तो इनसे शरीर को जरूरी हाइड्रेशन मिल जाता है. शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा कम होता है और साथ ही वजन कम होने, शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलने और रक्त प्रवाह बेहतर होने में भी मदद मिलती है. न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) साक्षी लालवानी भी कुछ ऐसी ही हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं जिन्हें रोजाना पिया जाए तो सेहत पर कमाल का असर नजर आता है. इन ड्रिंक्स में नारियल पानी (Coconut Water) भी है और नींबू पानी समेत अदरक का रस भी. जानिए रोजाना इन ड्रिंक्स को पीने पर सेहत को कौनसे फायदे मिलते हैं.
केले को क्यों बनाना चाहिए रोज की डाइट का हिस्सा, डॉक्टर ने बताई यह वजह
रोजाना हेल्दी ड्रिंक्स पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Healthy Drinks Daily
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना 2 हफ्ते तक नारियल का पानी पीते हैं तो इससे इससे बैली फैट बर्न होने लगेगा और ब्लोटिंग की दिक्कत दूर हो जाएगी. अगर आप रोजाना 2 हफ्तों तक नींबू पानी (Lemon Water) पीते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बहेहतर होता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर होने में मदद मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रोजाना जिंजर शॉट यानी अदरक का रस पिया जाए तो न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार इससे स्किन बेहतर होने में असर दिखता है और साथ ही चेहरे पर नजर आने वाले एक्ने और झाइयों का सफाया हो जाता है.
दांतों पर ऑयल पुलिंग करने के भी कई फायदे होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि रोजाना ऑयल पुलिंग की जाए तो इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है, मेटाबॉलिज्म को फायदा मिलता है और आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं. इससे शरीर में जमा गंदे टॉक्सिंस भी निकलते हैं और साथ ही दांतों में कभी सड़न की दिक्कत नहीं होती.
ऑयल पुलिंग की बात करें तो ऑयल पुलिंग करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. मुंह में 1 से 2 चम्मच नारियल के तेल को रखकर यहां से वहां घुमाया जाता है. 2-3 मिनट ऑयल पुलिंग करने पर दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है. ऑयल पुलिंग ज्यादातर दांतों में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए की जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Hartalika Teej का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जानें पारण का समय | NDTV IndiaNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं