Dry Hands In Winters: सर्दियों की शुष्क हवाओं और ठंडे-गर्म पानी के संपर्क में बार-बार आने से हाथों की प्राकृतिक नमी कहीं खो जाती है और हाथों पर रूखापन दिखने लगता है. इस रूखेपन के कारण हाथों में खुजली भी महसूस होने लगती है. इसके अलावा धूप, धूल, केमिकल्स और बार-बार हाथों को धोते रहने से भी हाथों की ड्राइनेस (Dryness) में इजाफा होता है. ऐसे में अगर आप भी हाथों के रूखेपन से परेशान हैं और हाथों को मुलायम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो घर के ही कुछ नुस्खे हाथों को नमी देने में काम आते हैं. इन नुस्खों से हाथों की ड्राई स्किन एक्सफोलिएट होकर हटती है और हाथ मुलायम (Soft Hands) बनते हैं. साथ ही, हाथ ड्राई ना हों इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना है जरूरी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूखे हाथों के लिए घरेलू नुस्खे | Home Remedies For Dry Hands
ओट्स से एक्सफोलिएट करनाहाथों की ड्राई स्किन और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए ओट्स से स्किन एक्सफोलिएट की जा सकती है. ओट्स से स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस पेस्ट को हाथों पर मलें और कुछ मिनटों बाद हाथों को धोकर साफ कर लें. हाथ मुलायम बनने लगते हैं.
डैंड्रफ हटाने के लिए घर पर ही बना लीजिए शैंपू, सिर से रूसी की हो जाती है छुट्टी
एलोवेरा आएगा कामरूखी-सूखी स्किन को मॉइश्चर देने के लिए हाथों पर एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल किया जा सकता है. एंटीसेप्टिक और हाइड्रेटिंग गुणों वाले एलोवेरा को हाथों पर लगाकर रखा जा सकता है. इसे रात के समय लगाकर सोना भी अच्छा है. आप चाहे तो एलोवेरा जैल लगाकर हाथों पर दस्ताने पहनकर भी सो सकते हैं. इससे हाथों पर मॉइश्चर लॉक हो जाता है. एलोवेरा हाथों पर होने वाली खुजली को दूर करने में भी असरदार होता है.
नेचुरल ऑयल्स का करें इस्तेमालऑलिव ऑयल, नारियल का तेल (Coconut Oil) और बादाम का तेल कुछ ऐसे प्राकृतिक तेल हैं जिन्हें हाथों पर लगाने से ड्राइनेस कम होती है. इन तेलों को हल्का गर्म करके भी हाथों पर मल सकते हैं. इससे हाथों का रूखापन तो कम होता ही है, साथ ही हाथ चमकदार नजर आते हैं सो अलग.
दूध लगाकर देखेंहाथों की फ्लेकी स्किन को हटाने और नमी पाने के लिए दूध (Milk) को हाथों पर मला जा सकता है. 20 मिनट हल्का गर्म दूध हाथों पर लगाए रखें और फिर हाथों को धोकर साफ कर लें. हाथों की कटी-फटी स्किन को भी राहत मिल जाती है.
इन बातों का रखें ध्यान- सर्दियों में हाथ ड्राई ना हों इसके लिए ज्यादा गर्म पानी से हाथों को धोने के बजाय हल्के गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
- बार-बार हाथ धोने से परहेज करें. सर्दियों में बार-बार हाथ धोते रहने (Hand Wash) से स्किन के नेचुरल ऑयल्स हट सकते हैं.
- हाथों पर मॉइश्चराइजर लगाकर रखें. जरूरी नहीं है कि आप हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें, कोई आम मॉइश्चराइजर भी लगाया जा सकता है.
- सर्दियों के मौसम में शुष्क हवा से बचने के लिए ग्लव्स पहन सकते हैं. खासकर सोते वक्त हाथों पर कोई क्रीम या तेल लगाने के बाद ग्लव्स पहनकर सोने से ड्राइनेस हटती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं