Home remedies for dandruff: बालों में डैंड्रफ होना एक आम परेशानी है. हालांकि, कई बार बालों में हाथ घुमाने पर कंधों पर गिर जाने वाली रूसी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. इससे अलग डैंड्रफ होने पर सिर में खुजली और जलन की परेशानी भी बढ़ जाती है. अब, अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको इसके लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया एक बेहद आसान नुस्खा बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे ये नुस्खा डैंड्रफ का सफाया करने में किस तरह से असर दिखाता है.
क्या प्रेगनेंसी में सनस्क्रीन नहीं लगानी चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जान लें जवाब
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दरअसल, मामले को लेकर हेयर और स्किन एक्सपर्ट कृतिका मोहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताती हैं, आप केवल एक खास चीज का इस्तेमाल कर अपने बालों और स्कैल्प से डैंड्रफ को पूरी तरह साफ कर सकते हैं. ये खास चीज है एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar या ACV).
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर मोहन बताती हैं, एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका स्कैल्प के pH लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे खुजली और फ्लेकिंग कम हो सकती है. इससे अलग एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं और डेड स्किन सेल्स का सफाया करते हैं, जिससे भी डैंड्रफ की परेशानी कम होने लगती है.
कैसे करें इस्तेमाल?- एक कटोरी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और दो चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिल लें.
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद शैम्पू कर लें.
डॉक्टर मोहन के मुताबिक, आप हफ्ते में एक बार इस तरीके को अपना सकती हैं. इससे आपको जल्द ही कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं