Sunscreen in Pregnancy: जब बात स्किनकेयर की आती है, तो सनस्क्रीन का नाम सबसे पहले लिया जाता है. स्किन एक्सपर्ट्स सनस्क्रीन को आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी बताते हैं. ये आपकी स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना लेती है, जिससे सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी रेज स्किन के अंदर तक नहीं पहुंच पाती हैं. इससे न केवल आपको स्किन टैन से छुटकारा मिलता है, बल्कि स्किन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है. अब, ये बात तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन इन तमाम फायदों के बावजूद अक्सर कहा जाता है कि प्रेगनेंसी में सनस्क्रीन नहीं लगानी चाहिए. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं ऐसा करना कितना सही या गलत है.
बिना फोन देखे खाना नहीं खाता है बच्चा? डॉक्टर से जान लें कैसे छुड़ाएं ये खराब आदत
प्रेगनेंसी में सनस्क्रीन लगाएं या नहीं?
मामले को लेकर फेमस एंटरप्रेन्योर और हेल्थ एक्सपर्ट गुंजन तनेजा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनने पहुंची डर्माटॉलॉजिस्ट निवेदिता दादू ने बताया, 'सनस्क्रीन स्किन के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि, कई रिसर्च के नतीजे प्रेगनेंसी में सनस्क्रीन को सेफ नहीं बताते हैं. उल्टा गर्भावस्था में केमिकल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डर्माटॉलॉजिस्ट के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान केमिकल सनस्क्रीन में मौजूद रसायन ब्लडस्टीम में अवशोषित होकर भ्रूण तक पहुंच सकते हैं और उसके विकास में बाधा बन सकते हैं.
तो क्या है सही तरीका?डॉक्टर दादू से अलग हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट बताती है, गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है, जिससे चेहरे पर काले धब्बे, झाइयों की समस्या बढ़ सकती है. वहीं, धूप में अधिक समय बिताने से यह स्थिति और बिगड़ सकती है इसलिए, त्वचा को UV किरणों से बचाना भी जरूरी है.
फिर कैसे रखें स्किन का ख्याल?हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेगनेंसी के दौरान आप मिनरल (फिजिकल) सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे सक्रिय तत्व होते हैं, जो त्वचा की सतह पर एक परत बनाकर UV किरणों से प्रोटेक्ट करते हैं. ये तत्व स्किन में अब्जॉर्ब भी नहीं होते हैं, जिससे बच्चे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. डॉक्टर दादू भी प्रेगनेंसी में केवल फिजिकल सनस्क्रीन को सेफ बताती हैं.
किन सनस्क्रीन से बचना चाहिए?सनस्क्रीन खरीदते समय लेबल को ध्यान से पढ़ें. केमिकल सनस्क्रीन, जिनमें ऑक्सीबेंजोन, एवोबेंजोन, ऑक्टिनॉक्सेट, होमोसालेट आदि हों, इन्हें खरीदने से बचें. इससे अलग फिजिकल सनस्क्रीन लेने के बाद एक बार हेल्थ एक्सपर्ट्स से सलाह भी जरूर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं