क्या आपके घर में कुछ पुराने तकिये के कवर पड़े हैं, जिनका रंग फीका पड़ गया है या जिन्हें अब इस्तेमाल नहीं किया जाता? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. अब घर में पड़े इन तकियों को फेंकने की जल्दी न करें. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप इन्हें कई काम की चीजों में बदल सकती हैं. आइए जानते हैं घर में रखे पुराने तकियों से घर को कैसे सजाया जा सकता है.
घर में रखी कई चीजें समय के साथ पुरानी हो जाती हैं. पिलो कवर भी उन्हीं में से एक हैं. अगर आपके घर में कुछ पुराने तकिये के कवर पड़े हैं, तो...
टेबल मैट बनाने में आएगा काम
अब डाइनिंग टेबल को अच्छा लुक देने के लिए जरूरी नहीं कि महंगे टेबल मैट खरीदें. आप पुराने तकिये के कवर को काटकर और थोड़े अच्छे डिज़ाइन बनाकर डाइनिंग टेबल पर रख सकते हैं.
मग रग्स बनाए जा सकते हैं
कई बार मेहमानों को चाय या कॉफी परोसते समय मग रखने के लिए कोस्टर या मग रग्स नहीं मिलते. ऐसे में आप पुराने पिलो कवर के कपड़े का इस्तेमाल करके आसानी से छोटे-छोटे मग रग्स बना सकते हैं. ये न केवल देखने में आकर्षक लगेंगे, बल्कि आपके पुराने कपड़े का बेहतर इस्तेमाल भी हो जाएगा.
फैब्रिक स्टोरेज बास्केट बना सकते हैं
अगर आपके घर में कोई पुराना पिलो कवर पड़ा है, जिसका रंग फीका पड़ गया है या वह कहीं से फट गया है, तो उसे फेंकने की ज़रूरत नहीं है. आप उसकी मदद से एक खूबसूरत फैब्रिक स्टोरेज बास्केट बना सकते हैं. इसमें बच्चों के खिलौने, कॉस्मेटिक, कपड़े, स्टेशनरी और रोजमर्रा के कई छोटे-बड़े सामान आसानी से रखे जा सकते हैं.
एनवलप बना सकते हैं
पुराने पिलो कवर से आप हैंडमेड फैब्रिक एनवलप भी बना सकती हैं. इसमें जरूरी कागज़ात, छोटी एक्सेसरीज़ या अन्य सामान रखा जा सकता है. आप चाहें, तो इसे किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं. यह गिफ्ट देने के लिए भी अच्छा और यूनिक विकल्प हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में दाल-चावलों को कीड़े लगने से कैसे बचाएं? शेफ ने बताए घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं