विज्ञापन

बिना धोए कंबल कैसे साफ करें, रजाई की बदबू कैसे दूर करें, जान‍िए यहां

घर पर कंबल कैसे साफ करें? रजाई और कंबल न‍िकाल ल‍िए हैं, तो ब‍िना धोएं ऐसे दूर करें बदबू. फ‍िर नहीं पड़ेगी धोन की जरूरत.

बिना धोए कंबल कैसे साफ करें, रजाई की बदबू कैसे दूर करें, जान‍िए यहां
ब्लैंकेट कैसे साफ करें?
NDTV

सर्दी ने दस्‍तक दे दी है और हल्‍की सर्दी लगने लगी है. ऐसे में आप सर्दी के रजाई और कंबल न‍िकाल रहे हैं, तो बता दें क‍ि आप उन्‍हें तुरंत ना इस्‍तेमाल करें. पहले उन्‍हें अच्‍छे से क्‍लीन करना बेहद जरूरी है. लंबे समय से रखे होने के कारण रजाई और कंबल में अजीब सी बदबू आने लगती है. वहीं उन्‍हें टच करते समय सीलन यानी हल्‍की नमी होने का अहसास होता है. अगर आप उन्‍हें धोएंगे तो सुखने में लंबा समय लगेगा. ऐसे में कुछ ट‍िप्‍स और ट्रि‍क्‍स आपको बता रहे हैं, ज‍िससे आप अपने रजाई और कंबल को ब‍िना धोए ओढ़ने योग्‍य बना सकते हैं. चल‍िए जानते हैं क‍ि कैसे ब‍िना धोए रजाई और कंबल साफ करें.  

बिना पानी के कैसे करें रजाई और कंबल की सफाई?

सर्दियों से पहले अलमारी, बॉक्स या बेड में रखे रजाई और कंबलों को बाहर निकालना बहुत जरूरीहै. लंबे समय तक बंद रहने की वजह से इनमें धूल, सीलन और अजीब सी बदबू आने लगती है. इससे बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, दूसरी ओर, मोटे कंबलों को घर पर धोना और सुखाना आसान नहीं होता है. वहीं बार-बार ड्राई क्लीनिंग कराना काफी महंगा भी हो जाता है. 

यहां हम आपको बिना पानी की एक बूंद इस्तेमाल किए भी इन्हें साफ करने का तरीका बता रहे हैं. इन आसान घरेलू हैक्स की मदद से रजाई और कंबल की बदबू कम की जा सकती है और धूल हटाई जा सकती है. इसके बाद आप इन्‍हें ब‍िना धोए दोबारा इस्‍तेमाल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेकिंग सोडा और एसेंशियल ऑयल से करें डीप क्लीन

अगर कंबल में सीलन या पसीने की बदबू आ रही है, तो इसका सबसे आसान तरीका जान लीज‍िए. सबसे पहले कंबल को बेड या किसी प्‍लेन जगह पर पूरी तरह फैला दें. अब छलनी की मदद से पूरे कंबल पर हल्की परत में बेकिंग सोडा छिड़क दें. चाहें तो इसमें 2 से 4 बूंद लैवेंडर या टी ट्री एसेंशियल ऑयल मिला दें. इसमें खुशबू भी जोड़ सकते हैं. इसे अब 20 से 30 मिनट तक के ल‍िए छोड़ दीज‍िए, फिर सॉफ्ट ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से बेकिंग सोडा को सब जगह से हटा दीज‍िए. 

वैक्यूम क्लीनर से हटाएं धूल और डस्ट माइट्स

मोटे कंबलों के रेशों में धूल, मिट्टी और डस्ट आसानी से जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर में फैब्रिक या अपहोल्स्ट्री अटैचमेंट लगा लें, फ‍िर धीमी स्पीड पर पूरे कंबल की सफाई करें. इससे बिना पानी के ही जमी हुई सारी धूल बाहर निकल जाएगी.

3. धूप और सिरके के स्प्रे से करें साफ

एक स्प्रे बोतल में एक कप पानी और दो चम्मच सफेद सिरका मिलाकर हल्का घोल तैयार कर लें. रजाई या कंबल को 1 या 2 घंटे तक धूप में फैलाकर छोड़ दें. फिर थोड़ी दूरी से इस घोल की हल्की मिस्ट स्प्रे कर लें. ध्यान रहे क‍ि कंबल गीला न हो. धूप और सिरके का यह तरीका सीलन की गंध कम करने और कंबल को ज्यादा फ्रेश महसूस करने में मदद करता है. 

                                                                                                                                                      प्रस्‍तुत‍ि : दीपांशी 

यह भी पढ़ें- रात में बालों को खुला रखें, जुड़ा बनाएं या चोटी बनाकर सोएं? एक्सपर्ट से जानें कौन सा तरीका है सबसे अच्छा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com