विज्ञापन

पानी की टंकी में एयर प्रेशर क्‍यों है जरूरी, यह करते ही नल में पानी का प्रेशर हो जाएगा डबल

पानी का प्रेशर डबल कैसे करें? पानी की टंकी की मेन सप्लाई पाइप में आपने एक खुली पाइप लगी हुई देखी होगी. इसे एयर पाइप कहते हैं. ये नल में पानी का प्रेशर बढ़ाता है. आईए जानते हैं कैसे

पानी की टंकी में एयर प्रेशर क्‍यों है जरूरी, यह करते ही नल में पानी का प्रेशर हो जाएगा डबल
पानी की टंकी से नल में प्रेशर कैसे बढ़ाएं.
Photo Credit: NDTV

द‍िवाली आने वाली है और घर की साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है. जाह‍िर है ऐसे में पानी की बहुत ज्‍यादा जरूरत होती है. अगर आपके घर में पानी कम आ रहा है या टंकी से फ्लो सही नहीं आ रहा है, तो परेशान मत होइए. अगर पानी की टंकी में पानी कम आ रहा है,  तो जाह‍िर सी बात है क‍ि टंकी में लगा मेन सप्‍लाई पाइप या आउटलेट पाइप में कुछ द‍िक्‍कत है. दरअसल,  टंकी का मेन सप्लाई पाइप या फिर आउटलेट पाइप से जुड़ा खुला पाइप है. इसको ही एयर पाइप और एयर वेंट या ब्रीदर पाइप भी कहते हैं. इस  एयर पाइप का एक हिस्सा आउटलेट पाइप से जुड़ा होता है. दूसरा सिरा आसमान की तरफ खुला होता है. 
 पानी की टंकी में लगा एयर पाइप हमेशा टंकी से निकलने वाले मेन आउटलेट पाइप में टी जॉइंट लगाकर ऊपर की तरफ खड़ा करके लगते हैं. पानी की टंकी में इस एयर पाइप या एयर वेंट को लगाना बहुत जरूरी है. इसके बिना प्लंबिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाएगा और पानी सही से टंकी से नहीं आएगा. 

इस पाइस से एयर ब्‍लॉक की समस्‍या होगी खत्‍म 

जब घर की टंकी से पानी नीचे की तरफ बहता है, तब पाइप के अंदर हवा फंस जाती है. इसको ही एयर लॉक कहते हैं. एयर पाइप ही इस फंसी हुई हवा को न‍िकालने के ल‍िए लगाया जाता है. इसकी वजह से पानी की सप्लाई पाइप का एयर ब्लॉकेज बंद हो जाता है और नल से आराम से पानी आने लगता है. इससे प्रेशर की कोई दिक्कत नहीं होती है.

यह है एयर पाइप के काम का तरीका

एयर पाइप से पाइप के अंदर वैक्यूम नहीं बनता है. इससे आपके घर के नल, शावर और टॉयलेट में पानी का प्रेशर तेज और एक जैसा बना रहता है. अगर एयर पाइप न हो तो पानी खोलने पर नल से 'छक-छक' की आवाज के साथ ही पानी रुक-रुक कर आता है. एयर पाइप इस दिक्कत हो खत्म कर देता है.

लगातार एयर लॉक या फिर प्रेशर का संतुलन न होने से पाइपों पर दबाव बढ़ता है, जिसके कारण उनके फटने या लीक होने का खतरा बना रहता है. इसलिए टंकी की सप्लाई पाइप में एयर पाइप लगाना बहुत आवश्यक है. क्योंकि इसकी वजह से केवल पानी का प्रेशर ही नहीं बढ़ता, बल्कि पाइप की भी लाइफ बढ़ जाती है.

प्रस्तुति:अर्चिता राय
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com