दिवाली और करवाचौथ जैसे त्योहारों पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक हर चीज पर ध्यान देती हैं. पैरों में पहनी जाने वाली बिछिया भी इस लुक का अहम हिस्सा होती हैं. हालांकि, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ऐसी बिछिया चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है जो दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ पहनने में आरामदायक भी हों. बड़े, भारी या उभरे हुए डिजाइन वाली बिछिया जूते पहनते समय या लंबे समय तक चलने पर परेशानी पैदा कर सकती हैं. ऐसे में सिंपल टो रिंग और हल्के डिजाइन वाली बिछिया एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं.
गोल शेप वाली सिंपल बिछिया
बता दें कि अगर आपको सादगी पसंद है तो गोल शेप वाली टो रिंग चुन सकती हैं. इनका डिजाइन काफी सिंपल होता है और इन्हें रोजाना पहनना भी आसान रहता है. आप सिंगल रिंग या डबल लेयर वाली टो रिंग खरीद सकती हैं. कुछ डिजाइन में छोटा-सा फूल या स्टोन भी लगा होता है जो बिना ज्याादा चमक-दमक के पैरों को खूबसूरत लुक देता है. ऑफिस के सााथ त्योहारों पर पहनने के लिए भी ये अच्छी लग सकती हैं.


ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया
इसके अलावा, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टो रिंग उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प हैं जिन्हें थोड़ा अलग और ट्रेंडी लुक पसंद है. इनका रंग हल्का डार्क या काला-सा दिखाई देताा है. ये कुर्ता, सूट और एथनिक आउटफिट के साथ अच्छी लग सकती हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि ऑक्सीडाइज्ड फिनिश और 925 स्टर्लिंग सिल्वर एक ही चीज नहीं हैं. खरीदारी करते समय चांदी की शुद्धताा और मेटल की जानकारी जरूर जांचें.


फ्लावर शेप वाली बिछिया
अगर आप सिंपल डिजाइन में थोड़ा आकर्षक लुक चाहती हैं तो फूल के आकार वाली बिछिया चुन सकती हैं. इनमें छोटे-छोटे स्टोन या अलग-अलग रंगों के डिजााइन मिलते हैं. करवाचौथ और दिवाली पर साड़ी, सूट या दूसरे पारंपरिक कपड़ों के साथ ये काफी खूबसूरत लग सकती हैं. ऑफिस के लिए छोटे फूल और कमम उभरे हुए डिजाइन ज्यादा सुविधाजनक हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आइब्रो को मोटा और घना कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया आइब्रो के नए बाल कैसे उगाएं
पतली सिंगल टो रिंग
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए पतली सिंगल टो रिंग भी अच्छा विकल्प है. इनका डिजाइन हल्का और मिनिमल होता है इसलिए इन्हें रोजााना पहनने के लिए पसंद किया जा सकता है. हालांकि, सही फिटिंग सबसे जरूरी है. बहुत टाइट रिंग उंगली पर दबााव डाल सकती है जबकि ढीली रिंग चलते समय निकल सकती है.


बिछिया खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
बिछिया खरीदते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी फिटिंग और आराम पर भी ध्यान दें. अगर आाप रोजाना बंद जूते या हील्स पहनती हैं तो ऐसा डिजाइन चुनें जिसमें नुकीले किनारे या ज्यादा उभरे हुए स्टोन न हों. पहली बार पहनने पर भी अगर दर्द, लालिमा या सूजन महसूस हो तो उसे उताार दें. त्योहारों के लिए खूबसूरत दिखने के साथ पैरों को आराम देना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- दो मुहें बाल कैसे खत्म करें? एक्सपर्ट ने बताया सबसे असरदार तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं