Diwali 2023: दिवाली की सजावट होने लगी है और सभी चाहते हैं कि उनका घर बेहद हटकर और खूबसूरत दिखे. मेहमान और दोस्त जब घर आकर सजावट (Decration) की तारीफ करते हैं तो भला किसे अच्छा नहीं लगता है. आप भी इस दिवाली पर अगर कुछ अलग, अनूठा और सुंदर बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह कागज से दीयों वाली लड़ी बनाई जा सकती है. इन दीयों (Paper Diya) की लड़ी को आप दरवाजे पर, दीवार पर या छत से लगाकर टांग सकते हैं. ये कागज वाली लड़ी रंग-बिरंगे कागजों से बनाई जा सकती है या फिर आप एक या दो रंगों के ही दीये तैयार कर सकते हैं.
किस समय पिएं नींबू पानी कि वजन घटने लगे तेजी से, यहां जानिए वेट लॉस सीक्रेट्स के बारे में
घर पर दिवाली डेकोरेशन बनाना
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gujaranicreations नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में दीये बनाने के लिए जिन रंगों का इस्तेमाल किया गया है आप भी वही रंग चुन सकते हैं. दीये बनाने के लिए लाल और पीले रंग की कलर शीट ले लें. आपको लड़ी बनाने के लिए धागे की भी जरूरत होगी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यूरिक एसिड को कम करने के लिए कैसे खाते हैं मेथी, जानिए Uric Acid के असरदार घरेलू उपाय
सबसे पहले लाल शीट को लेकर गोलाई में काट लें. अब इसे गोलाकार शीट को पहले आधा मोड़ें और आधे वाले हिस्से को दोबारा आधा मोड़ लें. एक दीया (Diya) बनाने के लिए आपके ऐसे 8 गोले लेने हैं. इन मुड़ी हुई 8 गोलाकार शीट्स को किनारे से वीडियों में दिखाए तरीके की ही तरह ग्लू गन से चिपका लें या फिर आप फेविकॉल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
जब एक गोला पूरा हो जाए तो उसपर लौ के आकार की पीली शीट को काटकर चिपका लें. बस तैयार है आपका दीया. इस दीये की लौ पर धागा चिपकाकर लड़ी बनाई जा सकती है. इन लड़ियों को आप अपने मन के अनुसार जहां चाहे वहां टांगकर घर को सजा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं