Weight Loss: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको नींबू पानी के फायदों के बारे में शायद पता होगा. नींबू में पाए जाने वाले पेक्टिन फाइबर शुगर और स्टार्च के पाचन को धीमा करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाने में असरदार है. नींबू विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है. इसके सेवन से पेट की कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. ठंडे या गर्म पानी में नींबू मिलाकर नींबू पानी (Neembu Pani) बनाकर पिया जाता है. नींबू को गर्म पानी में मिलाकर पीने से यह एसिडिटी, जी मिचलाना, पेट दर्द और मॉर्निंग सिकनेस को दूर रखता है. जानिए किस तरह और किस समय नींबू पानी पीने पर वजन कम होने में तेजी से असर दिखता है.
रूखे-सूखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस तरह एलोवेरा की मदद से बना लीजिए हेयर जैल
वजन घटाने के लिए नींबू पानी | Neembu Pani For Weight Loss
नींबू पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का बताया जाता है. सुबह खाली पेट नींबू पानी (Lemon Water) पीने पर वजन घटने में असर दिखने लगता है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह दांतों की ऊपरी परत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. नींबू पानी में सीमित मात्रा में चीनी डालें या फिर चीनी की जगह पर शहद का इस्तेमाल करें, इससे असर बेहतर दिखता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
किस साबुत अनाज को खाने पर वजन घटाने में दिखता है असर, जानिए नाम और डाइट में कैसे करें शामिल
नींबू पानी पीने के फायदे- नींबू पानी पीने पर पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसमें कैलोरी कम होती है. इसीलिए इसे वजन घटाने की डाइट (Weight Loss Diet) का हिस्सा बनाया जाता है.
- मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में भी नींबू पानी का असर दिखाई देता है. मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है तो वजन कम होने में भी असर दिखता है.
- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी नींबू पानी पिया जा सकता है. खासतौर से आजकल नींबू पानी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा क्योंकि त्योहार के सीजन में मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान शरीर में टॉक्सिंस बढ़ाने का काम करते हैं. इन टॉक्सिंस को शरीर से निकालने के लिए नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक की तरह पी सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं