विज्ञापन

मानसून शुरू हो गया है घर के इन कोनों को जरूर कर लें चेक, इन जगहों पर लगती हैं सबस पहले दीमक

मानसून के मौसम में दीमक लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में आपको हम कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जो दीमक लगने पर उसकी पहचान करने और उनको लगने से कैसे बचाएं.

मानसून शुरू हो गया है घर के इन कोनों को जरूर कर लें चेक, इन जगहों पर लगती हैं सबस पहले दीमक
मानसून में रहता है दीमक लगने का सबसे ज्यादा खतरा. ( Image NDTV)

मानसून का मौसम गर्मी से राहत देता है. ठंडी हवाएं मौसम को बेहतरीन बना देती हैं और मिट्टी के गीला होने पर आने वाली सोंधी खुशबू का तो क्या ही कहना. लेकिन इसके साथ ही ये बारिश घर में कुछ परेशानियां भी लेकर आती हैं. जिनमें से एक है दीमक. मानसून के दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है, जो दीमक के पनपने की वजह बनती है. अगर समय रहते आपने ध्यान नहीं दिया तो ये लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजों, खिड़कयों और यहां तक की जरूरी कागजातों को नुकसान पहुंचा सकती है. लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो इन परेशानियों से बच सकते हैं.

1. लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां

बारिश के मौसम में लकड़िया सबसे ज्यादा नमी को सोखती हैं. ऐसे में दरवाजों के निचले हिस्सों पर जरूर नजर रखें. अगर नीचे की तरफ पतली लाइनें या मिट्टी जैसा कुछ, छेद या फिर लकड़ी कमजोर सी दिखे तो ये दीमक लगने का संकेत हो सकता है.

2. किचन के सिंक के नीचे

किचन के सिंक के नीचे अक्सर नमी बनी रहती है. अगर सिंक के नीच लकड़ी का कैबिनेट है तो वहां दीमक लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसलिए समय-समय पर सिंक के नीचे वाली जगह को चेक करते रहें. 

3. बाथरूम के पास की दीवारें

बाथरूम के पास जहां पर पानी की पाइपलाइन होती है, वहां पर भी हल्की लीकेज होती है और नमी बनी रहती है. इसलिए यहां पर भी दीमक लगने का खतरा रहता है. अगर उस जगह का पेंट खराब हो रहा है और अजीब से निशान दिखें तो उस जगह को जरूर चेक करें. 

4. स्टोर रूम और पुराना सामान

स्टोर रूम में रखे लकड़ी के बक्से, पुराने फर्नीचर और गत्ते के डिब्बे में भी दीमक लग सकती है. इसलिए बरसात के समय में इन्हें समय-समय पर चेक करते रहें. 

5. लकड़ी का फर्नीचर

बेड, अलमारी, टेबल और सोफा जैसे फर्नीचर को समय-समय पर चेक करते रहें. अगर फर्नीचर के आस-पास लकड़ी का बुरादा या मिट्टी जैसा कुछ दिखें तो उस जगह को चेक करें. 

ऐसे करें बचाव

घर में दीमक लगने से बचाने के लिए किसी भी जगह पर नमी को जमा न होने दें. कहीं पर भी पानी का लीकेज हो तो उसे फौरन ठीक कराएं. खासकर लकड़ी के सामान को भी सूखा रखें.  समय-समय पर घर के इन कोनों को चेक करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें. अगर दीमक ज्यादा फैल चुकी हो तो खुद उपाय करने के बजाय प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल कराना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: 90s के वो 4 सामान, जो हर मिडिल क्लास घर की पहचान थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimak Lagne Per Kya Karen, Dimak Bhagane Ke Upay, Dimak Ka Gharelu Upay, Dimak Kaise Bhagaye, Dimak Ke Liye Gharelu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com