Difference Between Sooji And Rava: सूजी और रवा (Sooji And Rava) दोनों अलग-अलग होते हैं. लेकिन कई लोग इनके बीच अंतर से अंजान हैं. सूजी से हलवा और रवा से डोसा बनता है. सूजी और रवा दिखने और स्वाद में क जैसे हैं. इन्हें हाथ में लेकर भी नहीं पहचाना जा सकता है. साउथ इंडिया में रवा और नॉर्थ इंडिया में सूजी (Sooji) बहुत खाई जाती है. सूजी का हलवा रोज नहीं खाया जाता, लेकिन साउथ इंडिया में रवा (Rava) का डोसा, इडली और उपमा रोज खाने को मिलता है. आखिर क्या है इन दोनों में अंतर आइए जानते हैं.
बाल हो जाएंगे लंबे, घने और काले, अगर रोज इस समय लगाएंगे तेल, फिर एक भी बाल झड़ेगा नहीं
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूजी और रवा में क्या अंतर है? (Difference Between Sooji And Rava)
जो लोग रवा को सूजी और सूजी को रवा मान रहे हैं वो इन्हें समझ ही नहीं पा रहे हैं. हालांकि दोनों ही ड्यूरम गेंहू की उपज हैं. लेकिन भारत में एक ही चीज के कई नाम हैं. बता दें, पाकिस्तान में भी इसे सूजी के नाम से जाना जाता है. वहीं, दक्षिण भारत में सूजी को रवा कहा जाता है. उत्तर भारत और दक्षिण भारत की सूजी और रवा में बस एक ही अंतर हैं. सूजी ज्यादा बारिक होती है और रवा दरदरा होता है.

सूजी- रवा के व्यंजन (Sooji And Rava Dishes)
हलवा बनाने के साथ-साथ सूजी या रवा से कई मीठे व्यंजन भी बनते हैं. इसमें नमकीन भी शामिल हैं. सूजी रवा से बनने वाली चीजों में रवा उपमा, रवा ढोकला और लड्डू, रवा कचौड़ी, रवा इडली, रवा डोसा शामिल हैं, जो साउथ स्टेट्स में खाए जाते हैं. साउथ इंडिया में सुबह का नाश्ता इडली, डोसा, उपमा, उत्तपम, बौंडा, वड़ा आदि से होता है.
सूजी या रवा में पोषक तत्व (Sooji And Rava Nutrients)
सूजी-रवा में आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन, सोडियम, जिंक और मैग्नियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. सूजी में मौजूद प्रोटीन मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं. सूजी में विटामिन B3 कोलेस्ट्रॉल को लेवल को घटाता है. सूजी-रवा का नाश्ता करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है. इसे खाने से थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. सूजी-रवा का ब्रेकफास्ट सबसे हेल्थी ब्रेकफास्ट में से एक है. ऐसे में दिनभर एक्टिव रहने के लिए साउथ इंडियन लोग सूजी रवा से बनीं इडली, डोसा और उपमा को नाश्ते में खाते हैं.
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष पर किस दिन पड़ रहा है कौन सा श्राद्ध?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं