विज्ञापन

अब लाजपत और सरोजिनी को कहें टाटा, दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है सबसे सस्ता सामान!

Dilli Ka Sabse Sasta Bazar: क्या आप जानते हैं दिल्ली में 3 ऐसी बेहतरीन और बेहद सस्ती मार्केट हैं जो बजट शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है.

अब लाजपत और सरोजिनी को कहें टाटा, दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है सबसे सस्ता सामान!
New Delhi Flea Market

Dilli Ka Sabse Sasta Bazar: दिल्ली के सस्ते बाजारों में सबसे पहले सरोजिनी नगर, लाजपत नगर या पालिका बाजार का आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन बाजारों के अलावा भी 3 ऐसी बेहतरीन और बेहद सस्ती मार्केट हैं जो बजट शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है. अगर आप भी सस्ता और अच्छा समान खरीदना चाहते हैं, तो इन बाजारों में एक बार चक्कर मार सकते हैं. तो आइएन बिना देरी किए एक नजर डालते हैं कौन से हैं वो सस्ते बाजार और वहां तक पहुंचे का रास्ता क्या है?

    Latest and Breaking News on NDTV

      दिल्ली के 3 सबसे सस्ते और अच्छे बाजार

      • कतरन मार्केट
      • गांधी नगर मार्केट
      • शांति मोहल्ला मार्केट
      Latest and Breaking News on NDTV

      कतरन मार्केट बाजार किस लिए मशहूर हैं?

      कतरन मार्केट अपने सस्ते और किफायती दामों और वैरायटी के लिए जानी जाती है. अगर आप कॉटन, सिल्क, वेलवेट क कपड़े को किलो के भाव में खरीदना चाहते हैं, तो यह बाजार सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

      • कब बंद रहती है: हर महीने की 28 तारीख को. 
      • कैसे पहुंचें: यह बाजार मंगोलपुरी में स्थित है और अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो सबसे पास पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.
      • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00-9:00 बजे.

      गांधी नगर बाजार किस लिए प्रसिद्ध है?

      गांधी नगर मार्केट को एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड कपड़ों और टेक्सटाइल का बाजार है. ऐसा माना जाता है यहां कीमतें मात्र 30 रुपये से शुरू होती है. अगर आप शॉपिंग के शौकीन हैं और सस्ते में बड़िया सामान खरीदना चाहते हैं, तो एक बार इस मार्केट में जरूर विजिट करें. 

      • कब बंद रहती है: हर सोमवार को.
      • कैसे पहुंचें: अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो सबसे पास सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.
      • समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक.

      शांति मोहल्ला कपड़ा बाजार

      शांति मोहल्ला मार्केट भी किसी से कम नहीं है. अगर आप शादी या किसी दूसरे फंक्शन के लिए डिजाइनर और एक्सपोर्ट सरप्लस का कपड़ा ढूंढ रहे हैं और वो भी सस्ते में, तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट है. किफायती दामों से लेकर, वैरायटी, कस्टम मेड ड्रेस और डिजाइनर फैब्रिक के लिए मशहूर इस बाजार में एक बार जाना तो जरूर बनता है.

      इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने 63 दिनों में ऐसे घटाया था 11 किलो वजन, ट्रेनर योगेश भाटेजा ने बताई उनकी वेट लॉस जर्नी

      लेखक के बारे में
      img
      Diksha Soni
      Sub-Editor
      पूरी स्टोरी पढ़ें

      NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

      फॉलो करे:
      Dilli Ka Sabse Sasta Bazar, Delhi Cheapest Market, Katran Market Kaha Hai, Gandhi Nagar Kapda Market, Shanti Maholla Kapda Market
      Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com